फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Semester examinations of Kashi Vidyapeeth from March 28, the university uploaded the timetable on the website

वाराणसीः काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 मार्च से, विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर अपलोड किया टाइमटेबल

Wed, 16 Mar 2022 11:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Mar 2022 11:31 PM IST
सार

परीक्षाओं को शुचितापूर्ण संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में सभी परीक्षाएं आयोजित होंगी। मनोविज्ञान विभाग में आनलाइन कंट्रोल रूम बनाया गया है।
 

विज्ञापन
Semester examinations of Kashi Vidyapeeth from March 28, the university uploaded the timetable on the website
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक व स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा का टाइमटेबल बुधवार को जारी कर दिया है। विद्यापीठ से संबद्ध बनारस सहित पांच जिलों में बनाए गए 45 केंद्रों पर लगभग 74 हजार दो सौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


परीक्षाओं को नई शिक्षा नीति के अनुसार ही डेढ़ घंटे का कराया जाएगा।  जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को शुचितापूर्ण संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीसीटीवी की निगरानी में सभी परीक्षाएं आयोजित होंगी। मनोविज्ञान विभाग में आनलाइन कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन


निगरानी के लिए सभी केंद्रों से आईपी एड्रेस मांगे गए हैं। सचल दस्ता भी गठित किया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षाएं दो पालियों में 23 अप्रैल तक चलेंगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षाएं दोपहर तीन बजे से शाम 4.30 बजे तक होंगी। वाराणसी में 16, मिर्जापुर में 11, चंदौली में 10, सोनभद्र में छह और भदोही में दो केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र निर्धारण के बाद आपत्तियां भी मांगी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के अलावा इन पाठ्यक्रमों की भी होगी परीक्षा

-बीसीए, बीबीए, एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएससी (कृषि), बीकाम (आनर्स) प्रथम सेमेस्टर।
-बीसीए बीबीए, बीपीएड, बीएससी (हैंडलूम), बीकाम (आनर्स) एलएलबी, एमसीए, बीएससी (कृषि), बीए-एलएलबी, एमपीएड, बीएड तृतीय सेमेस्टर।
-बीसीए, बीबीए बीएससी (हैंडलूम), बीएससी (कृषि), बीए-एलएलबी, एमसीए पांचवा सेमेस्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed