फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Semester classes will start in BHU from last week

बीएचयू में अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी सेमेस्टर कक्षाएं

Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Semester classes will start in BHU from last week
बीएचयू में इसी महीने के अंतिम सप्ताह से पहले सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सेमेस्टर के यूजी, पीजी के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी। पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शुरू होंगी। यूजीसी की ओर से नई गाइड लाइन जारी होने के बाद अब विश्वविद्यालय की ओर से भी इसका आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

बीएचयू के संयुक्त कुलसचिव शिक्षण ने विश्वविद्यालय के सभी निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्षों, कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजे पत्र में बताया है कि विश्वविद्यालय में फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। जबकि बीच के सेमेस्टर के छात्रों का नियमानुसार प्रमोशन किया जाएगा। उन्हें आंतरिक मूल्यांकन और पिछले सेमेस्टर में मिले नंबर के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर यूनिवर्सिटी एडमिशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed