फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sellers buying vegetables rates from market at cheap and selling them at expensive prices varanasi

यूपी: बेचने वालों की मनमानी से आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, 60 से 80 रुपये में बिक रही प्याज

Tue, 24 Sep 2019 01:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Sep 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
sellers buying vegetables rates from market at cheap and selling them at expensive prices varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बारिश और बाढ़ के बीच सब्जियों के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। भाव के मामले में प्याज तो सेब की बराबरी करने लगा है। इसकी अहम वजह फुटकर सब्जी विक्रेताओं की मनमानी है। वह ग्राहकों को बारिश और बाढ़ का हवाला देकर बरगला रहे हैं और जो मन में आता है उस भाव में प्याज सहित अन्य सब्जियां बेच रहे हैं।
विज्ञापन


पहड़िया मंडी के आढ़तियों के अनुसार, मौजूदा समय में वह अच्छी क्वालिटी का प्याज 40 से 45 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच रहे हैं, जबकि 15 दिन पहले 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम रेट था। हालांकि यही प्याज शहर के अलग-अलग इलाकों में 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रहा है।
विज्ञापन


लहसुन की बात करें तो 15 दिन पहले पहड़िया मंडी में यह 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा था, लेकिन सोमवार को 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिका। सब्जियों के फुटकर बाजार की बात करें तो बीते 15 दिन में टमाटर 20 रुपये प्रति किलो से 40 रुपये किलो, करेला 20 रुपये प्रति किलो से 40 रुपये किलो और कद्दू 15 से 20 रुपये किलो से 30 रुपये प्रति किलो बेजा जाने लगा है। भिंडी, अदरक, परवल और नेनुआ के दाम में भी इसी तरीके से बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं आढ़ती
पहड़िया मंडी के आढ़ती सुभाष सिंह ने बताया कि प्याज बाहर से आता है। मौसम की मार की वजह से दाम में बढ़ोतरी हुई है। मौसम सही होगा तो प्याज सहित अन्य सब्जियों के दाम में कमी आएगी। नंदलाल जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र के नासिक और मध्य प्रदेश में बाढ़ के कारण लहसुन और प्याज की फसल बरबाद हो गई है। बाढ़ और बारिश के कारण प्याज और लहसुन की खेप भी नहीं आ पा रही है, इस वजह से दाम में बढ़ोतरी हुई है। आढ़ती रवि सिंह ने कहा कि प्याज की बढ़ी कीमतों के पीछे पाकिस्तान वगैरह की कोई भूमिका नहीं है। मौसम सही होगा तो दाम में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed