फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sell car Posted on social media got cheated 2 lakh 80 thousand rupees in varanasi

Crime News: सोशल मीडिया पर डाली थी कार बेचने की पोस्ट, हो गई 2 लाख 80 हजार की ठगी, FIR

Sun, 10 Mar 2024 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 08:18 PM IST
सार

Crime News: तहरीर के अनुसार, अभी तक 17 हजार पांच सौ ही रुपये मेरे खाते में स्थानांतरण किए गए हैं। दो लाख पचास हजार का चेक देने की बात करने लगे। पीड़ित के पूर्व परिचित कार मिस्त्री पिंटू विश्वकर्मा की आग्रह पर अमित कुमार सिंह को 100 रुपए के स्टांप पर विक्रय किया गया। कहा कि दोनों विपक्षी मेरे साथ बेईमानी किए

विज्ञापन
sell car Posted on social media got cheated 2 lakh 80 thousand rupees in varanasi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र रघुवंशी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कार बेचने के नाम पर उनसे 2.50 लाख की धोखाधड़ी की गई है।

विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, नरेंद्र ने अपनी कार (पोलो फॉक्स) बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था। उनके घर पर अमित कुमार सिंह निवासी पंचकोशी मार्ग पैगंबरपुर तथा कार मिस्त्री पिंटू विश्वकर्मा निवासी सारनाथ आए। उन लोगों ने मेरे कार की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये तय किया गया। उसी दौरान मुझे 2 लाख 50 हजार का चेक भी दिया। चेक बैंक की शाखा लंका में है। बाकी रुपये यानी 30 हजार कैश मेरे खाते में स्थानांतरण की बात की थी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक 17 हजार पांच सौ ही रुपये मेरे खाते में स्थानांतरण किए गए हैं। दो लाख पचास हजार का चेक देने की बात करने लगे। पीड़ित के पूर्व परिचित कार मिस्त्री पिंटू विश्वकर्मा की आग्रह पर अमित कुमार सिंह को 100 रुपए के स्टांप पर विक्रय किया गया। कहा कि दोनों विपक्षी मेरे साथ बेईमानी किए। मुझे अभी तक 2 लाख 80 हजार रुपये नही दे रहे हैं। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिवपुर थाना प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी ने पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed