फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Self help group women will become businessmen

Varanasi News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी व्यवसायी

Fri, 07 Apr 2023 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Self help group women will become businessmen
फोटो
विज्ञापन

फर्म और जीएसटी का हो रहा पंजीकरण, पेंट का करेंगी व्यवसाय
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को व्यवसायी बनाने की प्रक्रिया में जिला प्रशासन जुटा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से पेंट बनाने वाले प्लांट के संचालन, उत्पादों की पैकिंग, ब्रांडिंग से लेकर बेचने तक का कार्य किया जाएगा। इसके लिए समूहों का फर्म और जीएसटी पंजीकरण किया जा रहा है।
मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के भिटकुरी में 25 लाख रुपये की लागत से गोबर से पेंट बनाने वाला प्लांट बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगी। समूह की महिलाएं पेंट बनाने के लिए गोबर इकट्ठा करने से लेकर पेंट बनाने, उनकी पैकिंग करने तथा उन्हें बेचने तक का काम करेंगी। एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि प्लांट से संबंधित सभी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैैं। जल्द ही प्लांट का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


सीडीओ ने की प्लांट के निर्माण कार्यों की समीक्षा
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में गाेबर-पेंट प्लांट के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने फर्म और जीएसटी के पंजीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्लांट का निर्माण जल्दी पूरा कराएं जिससे पेंट की आपूर्ति प्लांट से कराई जाए। इन कार्यों में जो महिलाएं इच्छुक नहीं हैं, उन्हें हटाकर दूसरी महिलाओं को मौका दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed