फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seer Govardhan had little faith in the overflow of the arrangements

सीर गोवर्धन में आस्था के सैलाब के आगे छोटे पड़े इंतजाम

Mon, 22 Feb 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 22 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Seer Govardhan had little faith in the overflow of the arrangements
सीर गोवर्धन में संत रविदास की जयंती पर देश के कोने-कोने से अनुयायियों का सैलाब उमड़ने के बाद रविवार को इंतजाम छोटे पड़ गए। मेला क्षेत्र के 60 से अधिक शिविरों में जगह नहीं बची। मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार से आई संगतों के लिए जगह न मिलने के बाद अतिरिक्त पंडाल लगाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन


देर रात नीली, लाल पगड़ी बांधे पंजाबियों के सैलाब से गुरु के जन्मस्थान का कोना-कोना पट गया। डेरा सच्च खंड बल्ल के संत निरंजन दास महाराज ने शाम को पंडालों के अलावा मुख्य समारोह स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन और डेरा सच्च खंड बल्ला के गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज ने कहा कि किसी भक्त को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिविर क्षेत्र के इंतजामों का जायजा लेने के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भक्तों के ठहरने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के कंट्रोल रूम में भी वह कुछ देर के लिए रुके रहे। भक्तों के ठहरने के लिए इस बार 60 से अधिक पंडाल लगाए गए हैं। इन पंडालों में पंजाब,हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत 23 से अधिक राज्यों के अनुयायी पहुंचे हैं। इससे पहले दोपहर में खंजड़ी, एकतारा, ढोल, झांझ पर भक्त शिविरों में भजन गूंजने लगे हैं। लंगर वाले शिविरों में दिन भर लंबी कतारें लगी रहीं।


छह हजार से अधिक सेवादारों ने मेला क्षेत्र से लेकर लंगर व्यवस्था, मंदिर परिसर, कंट्रोल रूम और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली। मंदिर से शिविर क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की दोनों पटरियों पर पांच सौ से अधिक दूकानें लग गईं। झूले,चर्खियों पर बच्चों के रमने के साथ ही मेला पूरी तरह गुलजार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed