काशी विद्यापीठ: एसएमएस का न करें इंतजार, वेबसाइट पर देखें अपनी तारीख, दीपावली बाद शुरू होगी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर काउंसिलिंग की तारीख अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के अपलोड प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन आठ से 11 नवंबर तक किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसिलिंग की प्रक्रिया दीपावली के बाद शुरू होगी। स्नातकोत्तर और डिप्लोमा समेत 42 पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर काउंसिलिंग की तारीख अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के अपलोड प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन आठ से 11 नवंबर तक किया जाएगा।
काशी विद्यापीठ के छूटे पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों को पोर्टल पर शैक्षणिक अभिलेख अपलोड करने का 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक का मौका दिया गया था।
प्रथम चरण में पोर्टल पर अपलोड करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन होना है। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों का भौतिक रूप से सत्यापन कराने के लिए विश्वविद्यालय आना होगा। प्रमाणपत्रों का सत्यापन होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए मैसेज भेजा जाएगा।
दूसरी ओर अभ्यर्थियों को एसएमएस का इंतजार न करने का सुझाव दिया गया है। किन्हीं कारणवश कई अभ्यर्थियों को मैसेज नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में चयनित अभ्यर्थी एसएमएस के चक्कर में न पड़े। मेरिट से होने वाले 28 पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने के लिए 20 से 22 नवंबर तक मौका दिया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा वाले 14 पाठ्यक्रम के चयनित अभ्यर्थियों को 23 से 25 नवंबर तक शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थियों का संबंधित पाठ्यक्रम में दाखिला पूर्ण माना जाएगा।