फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   see world of flowers in BHU for three days on Malaviya Jayanti programs will held at different places

Varanasi: मालवीय जयंती पर BHU में तीन दिन निहारें फूलों का संसार, अलग-अलग जगहों पर होंगे कार्यक्रम

Sat, 24 Dec 2022 07:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 07:36 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर 25 से 27 दिसंबर तक पुष्प प्रदर्शनी चलेगी। बीएचयू परिसर में रविवार को मालवीय जयंती पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन
see world of flowers in BHU for three days on Malaviya Jayanti programs will held at different places
मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर लोग रविवार से फूलों के मोहक संसार को निहार सकेंगे। महामना की बगिया फूलों की खुशबू से महक उठेगी। मालवीय भवन दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। बीएचयू परिसर में रविवार को मालवीय जयंती पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं, मालवीय भवन में भी पुष्प प्रदर्शनी के साथ आयोजन कराए जाएंगे। मुख्य द्वार से अन्य जगहों पर रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक सजावट की गई है। 25 दिसंबर को उद्घाटन के बाद 27 तक लोग फूलों को निहार सकेंगे।

विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी में इस बार कई नई प्रजातियां 

पुष्प प्रदर्शनी में इस बार फूलों की कई नई प्रजातियां देखने को मिलेंगी। वहीं, कई आकर्षक डिजाइन भी बनाए गए हैं। रंग-बिरंगे फूलों से बीएचयू के मुख्य द्वार की आकृति सजाई गई है। प्रदर्शनी के प्रभारी प्रो. एके सिंह के निर्देशन में शनिवार सुबह से देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हर साल की तरह साग, सब्जियों और फलों के उत्पादन के बारे में बताया जाएगा। प्रो. सिंह ने बताया कि पाली हाउस में मौजूद फूल टयूबरोज, जरबेरा, एंथूरियम, लीलियम, बर्ड ऑफ पैराडाइज सहित कई फूलों के ढेर सारे डिजाइन लोगों की देखने को मिलेंगे। 

मालवीय जयंती की पूर्व संध्या पर छात्रों ने किया भजन कीर्तन

महामना मालवीय की जयंती की पूर्व संध्या पर बिड़ला छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने भजन-कीर्तन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रशासनिक संरक्षक प्रो. अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में शोध छात्रों ने प्रसाद भी वितरित किया। प्रशासनिक संरक्षक ने महामना के जीवन दर्शन और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। 

रासेयो के 171 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के निर्देशन में शिविर में 171 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। सलाहकार डॉ. कमल कुमार ने शिविर का उद्घाटन कर उनका उत्साह बढ़ाया। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से आगे आने का आह्वान किया।

आध्यात्म भारतीयों की सबसे बड़ी विशेषता  

बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में विशेष व्याख्यान में भारतीय ज्ञान परंपरा पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य वक्ता बीएल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलॉजी के निदेशक प्रो. गया चरण त्रिपाठी ने कहा कि भारतीयों की सबसे बड़ी विशेषता अध्यात्म रही है। कहा कि धर्म में नैतिक मूल्यों, अहिंसा, करुणा, मैत्री का प्रसार करना भारतीयों की विशेषता रही है। सम्राट अशोक ने कलिंग विजय के बाद इसीलिए पश्चाताप किया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि हमारी ज्ञान परंपरा धर्म से नियंत्रित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed