फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   See from the eyes of photos, how Priyanka Gandhi won the day by meeting every girl

तस्वीरों की नजर से देखिए कैसे हर किसी से मुलाकात कर प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीता दिल

Sun, 09 Feb 2020 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Feb 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
See from the eyes of photos, how Priyanka Gandhi won the day by meeting every girl
एयरपोर्ट से बाहर निकलतीं कांग्रेस महासचिव - फोटो : amar ujala

संत रविदास की 643वीं जयंती में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार दोपहर में वाराणसी पहुंच गईं। भले ही कांग्रेस महासचिव का यह दौरा धार्मिक था, लेकिन एयरपोर्ट से लेकर हर कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी व्यवहार कुशलता से सभी का दिल जीत लिया। पिछले दौरे के समय कुछ कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी रह गई थी उसे इस बार दूर करने की भरपूर कोशिश की और लगभग सभी को समय दिया।

विज्ञापन

See from the eyes of photos, how Priyanka Gandhi won the day by meeting every girl
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बुके स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

यहां पहुंचते ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोर-शोर से स्वागत किया। काशी पहुंच कर प्रियंका सीधे सीरगोवर्धनपुर में स्थित मंदिर पहुंचीं और भगवान का दर्शन किया। इसके बाद वह संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

See from the eyes of photos, how Priyanka Gandhi won the day by meeting every girl
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बुके स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि रिजल्ट देखेंगे। बता दें कि दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस की स्थिति पहले से भी खराब हुई है।

विज्ञापन

See from the eyes of photos, how Priyanka Gandhi won the day by meeting every girl
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बुके स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala

इससे पहले शनिवार को पुलिस प्रशासन ने प्रियंका के आगमन के बाबत मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया था। देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर प्रबंधन से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली थी। मंदिर में पूजा और जयंती कार्यक्रम के बाद प्रियंका संत निरंजन दास से मुलाकात किया और फिर लंगर भी चखा।

 

 

See from the eyes of photos, how Priyanka Gandhi won the day by meeting every girl
लोगों से बातचीत करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala
प्रियंका ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक एकता, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया था। आज हम सभी के लिए गुरु रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय हैं।

See from the eyes of photos, how Priyanka Gandhi won the day by meeting every girl
रविदास मंदिर के प्रांगण में लोगों का हुजूम - फोटो : amar ujala
ताकि हम एक बेहतर समतामूलक समाज बना सकें। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मस्थली सीर में मत्था टेकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed