फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security will be attentive, priority will be to create a peaceful environment

चौकस होगी सुरक्षा व्यवस्था, शांतिमय माहौल बनाना प्राथमिकता

Thu, 26 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Security will be attentive, priority will be to create a peaceful environment
बीएचयू परिसर में अस्पताल हो या सेंट्रल लाइब्रेरी। संकाय, विभाग हो या छात्रावास। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौकस की जाएगी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी से नियमित निगरानी भी की जाएगी। बीएचयू के नये चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बातचीत में इसे प्राथमिकता बताई है। यह भी कहा है कि छात्रों से समय-समय पर संवाद स्थापित कर उनकी जो भी समस्याएं होंगी, उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अभिमन्यु सिंह चीफ प्रॉक्टर बनने से पहले प्रॉक्टर और डिप्टी चीफ प्रॉक्टर भी रह चुके हैं। कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय के लिए सबसे अहम कड़ी छात्र होते हैं। उनकी जो भी समस्याएं होंगी, उसका समाधान कराया जाएगा। पिछले दिनों के माहौल पर कहा कि छात्र और शिक्षक का संबंध पिता-पुत्र का होता है। इसी भावना के साथ काम किया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि बुधवार को निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को पूरी सजगता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed