फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security system tested at airport

एयरपोर्ट पर परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Security system tested at airport
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। विमान कैश की सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित हुई। इस पर सभी अधिकारी अलर्ट हो गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ रनवे की तरफ जरूरी संसाधन को लेकर पहुंचे। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया को पूर्ण करने के साथ सुरक्षा और बचाव को लेकर जरूरी जांच की गई।
विज्ञापन

वायरलेस सेट पर एक सूचना प्रसारित हुई कि एयरपोर्ट के एप्रन पर विमान क्रैश हो गया है। जिस पर सभी एजेंसियां सक्रिय हुई। मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ, फायर विभाग, स्थानीय पुलिस, मेडिकल, सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान और अधिकारी पहुंचे। सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट सुरक्षा से संबंधित पूर्वा अभ्यास किया गया है। इस सुरक्षा अभ्यास में आपातकाल के दौरान होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए सक्रियता से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां होती है। हम सुरक्षा अभ्यास के दौरान यात्रियों के सुरक्षा को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए सभी परिस्थिति में सक्रिय रहकर तैयार रहते है, यह अभ्यास सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed