फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security of Azamgarh District Jail will be tight due to activity of criminals

कुख्यात अपराधियों की गतिविधि के चलते कड़ी होगी आजमगढ़ जिला जेल की सुरक्षा, लगेगा एक और गेट

Mon, 22 Mar 2021 09:45 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Mon, 22 Mar 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Security of Azamgarh District Jail will be tight due to activity of criminals
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों के चलते हमेशा निशाने पर रहने वाले आजमगढ़ मंडलीय जेल की सुरक्षा को चाकचौबंद करने के लिए शासन की ओर से दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कारागार में लोहे का एक अतिरिक्त गेट बनवाया जाएगा। वहीं, मुख्य द्वार के सामने तलाशी के लिए कक्ष का भी निर्माण कराया जाएगा। दोनों ही कार्यों को स्वीकृति देते हुए शासन की ओर से धन जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के इटौरा स्थित मंडलीय कारागार किसी न किसी मामलों को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। दो साल पहले जेल में 60 मोबाइल बरामद हुए थे। इस पर जेल में बवाल भी हुआ था। तब कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई। हाल ही में लखनऊ में हुए मऊ जिले के पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के तार आजमगढ़ से जुड़ने और इसके मुख्य आरोपियों के आजमगढ़ जेल में निरुद्ध होने से यह फिर चर्चा में है। हत्याकांड को लेकर यहां के वरिष्ठ कारागार अधीक्षक रहे आरके मिश्रा को लखनऊ अटैच किया जा चुका है। वहीं, कई बंदी रक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया।

विज्ञापन

जेल में निरुद्ध कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू, अखंड प्रताप और ऊधम सिंह के साथ ही इनके चार सहयोगियों को भी अन्य जेलों में स्थानांतरित किया जा चुका है। पिछले दिनों जिले में सुरक्षा उपकरणों के लिए धनराशि मंजूर की गई थी। अब सर्किल में नया गेट लगाने के लिए 6.48 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पहली किस्त में 3.24 लाख की धनराशि भी जारी की गई है।

 

उधर, मुख्य द्वार पर तलाशी कक्ष के लिए 11.63 लाख का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इसमें 5.81 लाख की धनराशि जारी की गई है। कार्य जल्द शुरू होने की उम्मद जताई जा रही है। जेल अधीक्षक विनोद सोनकर ने बताया कि पूर्व में अधिकारी की ओर से ये प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी शासनादेश नहीं मिला है। प्रस्ताव मंजूर होने और धनराशि मिलने पर ये कार्य कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed