{"_id":"5b181f2c4f1c1bda6e8b69f8","slug":"security-increase-after-threat-of-bomb-blast-in-kashi-vishwanath-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धमकी के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा, मुस्तैदी के साथ तैनात रहे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा, मुस्तैदी के साथ तैनात रहे जवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
गेट पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को बम से उड़ाए जाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा चुस्त-दुरुस्त दिखी। पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंट चेक कर जवानों को मुस्तैदी के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया।
चाहे श्रद्धालु हों या मंदिर के कर्मचारी, विधिवत चेकिंग के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश करने दिया जाए। इसके साथ ही सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए लाउडहेलर से सुबह से देर रात तक आगाह किया जाता रहा।
लश्कर ए तैयबा के जम्मू-कश्मीर के कमांडर के नाम से आठ जून को काशी विश्वनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पत्र भेजकर खुफिया एजेंसियों को दी गई है।
इसे देखते हुए बुधवार भोर से ही मंदिर परिक्षेत्र में हाई एलर्ट घोषित रहा। रेड जोन और येलो जोन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

श्रद्धालुओं की लगी रही लंबी कतार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
मंदिर परिसर में प्रवेश करने के ढुंढिराज प्वाइंट, छत्ताद्वार और सरस्वती फाटक पर सघनता से की जा रही चेकिंग के कारण श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान रेड जोन और येलो जोन में खुफिया इकाइयों के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते रहे।
एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा शैलेंद्र राय ने बताया कि मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा का पहले से ही पुख्ता इंतजाम है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी की जाती है और सभी की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाती है।
उधर, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज के निर्देश पर शाम के समय शहर स्थित चारों रेलवे स्टेशन, दोनों सरकारी बस अड्डों, प्रमुख गंगा घाटों, होटलों, लॉजों, पेइंग गेस्ट हाउस सहित भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों को थाने ले जाकर उनके नाम और पते की तस्दीक की गई।