फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   security in charge of Ramnagar fort slaps tourist in varanasi accused of indecency with women and children

वाराणसी: रामनगर किला में सुरक्षा प्रभारी ने पर्यटक को जड़ा थप्पड़, महिलाओं और बच्चों संग अभद्रता का आरोप

Sat, 26 Mar 2022 01:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 01:26 PM IST
सार

नई दिल्ली से रामनगर किले देखने आए  पर्यटकों ने आरोप लगाया कि  संग्रहालय का जबरदस्ती टिकट नहीं लेने पर सुरक्षा प्रभारी ने अभद्रता की। बीच बचाव में छोटा भाई आया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। 

विज्ञापन
security in charge of Ramnagar fort slaps tourist in varanasi accused of indecency with women and children
रामनगर किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी भ्रमण पर आए पर्यटकों के दल के साथ रामनगर किले में तैनात सुरक्षा प्रभारी ने शुक्रवार को अभद्रता की और पर्यटक को थप्पड़ जड़ दिया। नाराज पर्यटकों का आरोप है कि सुरक्षा प्रभारी ने महिलाओं और बच्चों संग अभद्रता भी की। नई दिल्ली से आए पर्यटकों का आरोप था कि संग्रहालय का जबरदस्ती टिकट नहीं लेने पर सुरक्षा प्रभारी ने अभद्रता की।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पर्यटकों को समझा बुझाकर हटाया। नई दिल्ली से 11 सदस्यीय दल परिवार संग दोपहर में किला घूमने पहुंचा। उन्हें संग्रहालय नहीं घूमना था। पर्यटक शिल्पा के अनुसार किला के अंदर सभी लोग घूम रहे थे कि इतने में सुरक्षा प्रभारी पहुंचे और संग्रहालय का टिकट लेने का दबाव बनाने लगे।

विज्ञापन

पर्यटकों ने कहा- यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं

शिल्पा के अनुसार उन्होंने टिकट लेने से इंकार कर दिया तो सुरक्षा प्रभारी ने अभद्रता शुरू कर दी। बीच बचाव में छोटा भाई आया तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। तब तक रामनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्रता से आहत पर्यटकों ने कहा कि यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है, वह सुरक्षा प्रभारी की ही सुनेंगे। पर्यटक इसकी शिकायत नई दिल्ली में करने को कहते हुए गाड़ी में सवार होकर निकल गए। सुरक्षा प्रभारी ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed