फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security gaurd commits suicide

आर्थिक तंगी से परेशान गार्ड ने की खुदकुशी

Sun, 21 Dec 2014 12:33 AM IST
वाराणसी , संवाददाता
वाराणसी , संवाददाता Updated Sun, 21 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Security gaurd commits suicide
रोहनिया क्षेत्र के सहाबाबाद स्थित एक तेल डिपो के सिक्योरिटी गार्ड रामदुलार पाल (42) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह उनका शव घर से तीन किलोमीटर दूर आम केे पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका   मिला। डिपो में कुछ दिनों पूर्व चोरी हुई थी। परिवार वालों का कहना है कि आर्थिक तंगी से बेहाल रामदुलार इस घटना के बाद से और परेशान हो गए थे।
विज्ञापन


रोहनिया के काशीपुर गांव निवासी रामदुलार पाल (42) शुक्रवार की दोपहर दो बजे घर से निकले थे। शाम चार बजे से उनकी ड्यूटी थी। शनिवार की सुबह करीब सात बजे काशीपुर से करीब तीन किलोमीटर दूर भदरासी गांव में ईंट भट्ठे के पास लोगों ने रामदुलार को आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा। क्षेत्र के कुछ लोग रामदुलार को पहचानते थे। इसकी सूचना उनके परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन


परिवारवालों का कहना है कि तेल डिपो में कुछ दिनों पूर्व चोरी हुई थी। इसे लेकर डिपो के लोगों ने उनसे पूछताछ की थी। इसे लेकर वह परेशान रहते थे। आर्थिक तंगी से भी परेशान थे। बेटे और उनकी तबियत खराब रहती थी। इलाज में काफी पैसे खर्च हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवार में पत्नी, चार बेटी और एक बेटा है। एसओ रोहनिया राजेश यादव का कहना है कि रामदुलार आर्थिक तंगी से परेशान थे। परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed