{"_id":"6fde52f50d677cc70a78214da0b6ff0c","slug":"security-failed-in-dlw-ground-of-pm-s-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा मानकों की जमकर की गई थी अनदेखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा मानकों की जमकर की गई थी अनदेखी
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीरेका में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बीते गुरुवार को एक माली की करंट लगने से मौत के बाद कई तरह सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शुरुआती जांच में कई स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आई है।
डीरेका मैदान में माली की मौत के बाद केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल ने मजिस्ट्रेटी जांच की कही थी। जिलाधिकारी प्रांजल यादव जांच कमेटी गठित कर दी है, जिसने अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जांच कमेटी 24 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट देगी। शुरुआत जांच में यह बात सामने आई है कि पंडाल तैयार करने वाली कंपनी ने कई जगह सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैयार ब्लूप्रिंट का ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते हादसा हुआ। खुफिया विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट में लापरवाही की बात कही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रांजल यादव का कहना है कि एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय और एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय के नेतृत्व में की जा रही है। सुरक्षा में चूक के बारे में 24 जुलाई को जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट डीएम को भेजी है। उसमें सभी लोगों का बयान दर्ज हैं।