वाराणसी: स्थायी सुरक्षा समिति ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लिया जायजा, निरीक्षण को पहुंचे एडीजी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा काफी हाईटेक की जा रही है। प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसी माह बाबा विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को लेकर नई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह काशी पहुंचे हुए हैं।
शासन स्तर से गठित स्थायी सुरक्षा समिति के तहत एडीजी सुरक्षा ने विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बिंदुओं पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल और पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश संग कमिश्नरी में चर्चा की। निरीक्षण के बाद हाई पॉवर कमेटी के संग एडीजी सुरक्षा ने बैठक की है।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर भ्रमण किया गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे की निगहबानी को लेकर की गई तैयारियों के बाबत चर्चा की गई।
वहीं पीएसी और सिविल पुलिस के ड्यूटी के पॉइंट्स निर्धारित किया गया है। पीएसी के लिए 21 ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किए गए। हर पॉइंट पर एक सेक्शन हथियार बंद टुकड़ी तैनात रहेगी और यह आउटर कॉर्डन को सुरक्षित करेगी। ड्यूटी के लिए पीएसी के कंपनी कमांडर भी उपलब्ध रहेंगे।
102 पॉइंट्स पर तैनात होंगे सिविल पुलिस के कर्मचारी
पुलिस आयुक्त ने बताया कि 8 घंटे के तीन शिफ्ट में कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। 102 पॉइंट पर सिविल पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ड्यूटी पॉइंट पर तैनात कर्मी के बेहतर नियंत्रण के लिए सेक्टर अफसर और उनके ऊपर जोनल अफसर नियुक्त किए जाएंगे।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेगी क्यूआरटी की टीम मुस्तैद रहेगी। अत्याधुनिक सीसीटीवी प्रणाली से परिसर के चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक ड्यूटी पॉइंट के स्टैंडिंग ऑर्डर बनाए जाएंगे। जिसमें कर्मचारियों के कर्तव्य की जानकारी होगी। वहीं दर्शनार्थियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए कर्मचारियों को शार्ट टर्म प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर का एडीजी सुरक्षा, मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान हुए बैठक में परिसर के एक्सेस कंट्रोल, क्राउड कंट्रोल व काउंटर टेररिस्ट मैकेनिज्म विषय पर चर्चा की गई।