फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Secondary education minister gulab devi said opposition is creating ruckus o closure of copying

Varanasi: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने साधा निशाना, बोलीं- नकल के अड्डे बंद होने पर विपक्ष कर रहा हंगामा

Sun, 09 Oct 2022 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Oct 2022 09:27 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का हंगामा करना इसलिए सही है क्योंकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में ठेके पर नकल होती थी। अब उनके सारे अड्डे बंद हो गए हैं। 

विज्ञापन
Secondary education minister gulab devi said opposition is creating ruckus o closure of copying
वाराणसी में एक कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने रविवार को बनारस दौरे पर माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि नकल के अड्डे बंद होने की वजह से विपक्ष हंगामा कर रहा है। सरकारी विद्यालयों में होने वाली पढ़ाई और कामकाज को लेकर सरकार पर विपक्ष हमेशा सवाल उठाता रहता है।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि विपक्ष का हंगामा करना इसलिए सही है क्योंकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में ठेके पर नकल होती थी। अब उनके सारे अड्डे बंद हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि जहां हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहां हर जगह छात्र कैमरे की नजर में है। उनका परिणाम 98 प्रतिशत आ रहा है।
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण वाले सवाल पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने ने कहा कि यह सरकार का विषय है और इस पर सरकार को ही फैसला लेना चाहिए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अच्छी सेहत के लिए उन्होंने भगवान से कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानदेय शिक्षकों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Secondary education minister gulab devi said opposition is creating ruckus o closure of copying
शिक्षा मंत्री से मिला संस्कृत शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला

माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति ने मंत्री से मुलाकात की। सर्किट हाउस में समिति के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य पवन शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यों ने माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त मानदेय शिक्षकों के बीते 10 माह से रुके वेतन दिलाने के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

साथ ही संस्कृत महाविद्यालयों में व्याप्त वेतन विसंगति व रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कस अनुरोध किया। मंत्री को ज्ञापन वालों में डॉ. अशेष नारायण द्विवेदी, डॉ.रमाकांत पांडेय, डॉ.गोविंद मिश्र, डॉ.वशिष्ठ त्रिपाठी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed