Varanasi: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने साधा निशाना, बोलीं- नकल के अड्डे बंद होने पर विपक्ष कर रहा हंगामा
वाराणसी दौरे पर पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का हंगामा करना इसलिए सही है क्योंकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में ठेके पर नकल होती थी। अब उनके सारे अड्डे बंद हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने रविवार को बनारस दौरे पर माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि नकल के अड्डे बंद होने की वजह से विपक्ष हंगामा कर रहा है। सरकारी विद्यालयों में होने वाली पढ़ाई और कामकाज को लेकर सरकार पर विपक्ष हमेशा सवाल उठाता रहता है।
मंत्री ने कहा कि विपक्ष का हंगामा करना इसलिए सही है क्योंकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में ठेके पर नकल होती थी। अब उनके सारे अड्डे बंद हो गए हैं। मंत्री ने कहा कि जहां हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहां हर जगह छात्र कैमरे की नजर में है। उनका परिणाम 98 प्रतिशत आ रहा है।
जनसंख्या नियंत्रण वाले सवाल पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने ने कहा कि यह सरकार का विषय है और इस पर सरकार को ही फैसला लेना चाहिए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अच्छी सेहत के लिए उन्होंने भगवान से कामना की।
मानदेय शिक्षकों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने के लिए संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति ने मंत्री से मुलाकात की। सर्किट हाउस में समिति के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य पवन शुक्ला के नेतृत्व में सदस्यों ने माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त मानदेय शिक्षकों के बीते 10 माह से रुके वेतन दिलाने के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
साथ ही संस्कृत महाविद्यालयों में व्याप्त वेतन विसंगति व रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कस अनुरोध किया। मंत्री को ज्ञापन वालों में डॉ. अशेष नारायण द्विवेदी, डॉ.रमाकांत पांडेय, डॉ.गोविंद मिश्र, डॉ.वशिष्ठ त्रिपाठी आदि थे।