Sawan 2024: सावन का सोमवार..., पिछले साल से आधे हुए शिवभक्त; 27 मिनट में मिल गए काशी विश्वनाथ के दर्शन
Varanasi News: भक्तों की सुरक्षा को लेकर मंदिर सहित जिला प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखा। वहीं, प्रमुख शिवालयों पर कतारबद्ध होकर शिवभक्त जलाभिषेक करते दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या आधी हो गई है। पिछले साल के मुकाबले सावन के पहले और दूसरे सोमवार को भक्तों की संख्या कम रही। पर्यटकों की संख्या में भी पिछले माह कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी और मौसम के कारण श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार 22 जुलाई को तीन लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख से अधिक रही। 22 जुलाई से 29 जुलाई तक 14 लाख 97 हजार 336 श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया था। वहीं पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो 2023 में सावन के पहले सोमवार को पांच लाख से अधिक और दूसरे सोमवार को छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया था।
श्री काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र का कहना है कि धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सारे इंतजाम किए गए हैं। एकल कतार व्यवस्था शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है। श्रद्धालुओं का यूजर एक्सपीरियंस पूर्णतः संतोषजनक रहा है।
वहीं दूसरी ओर शहर में पर्यटकों की संख्या भी आधी हुई है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी में 70 लाख, फरवरी में 92 लाख और मार्च में एक करोड़ 30 लाख पर्यटक काशी आए थे। इसके बाद अप्रैल में यह आंकड़ा 70 लाख, मई में 50 लाख तो जून में पर्यटकों की संख्या 47 लाख तक पहुंच गया था।
बिछाया गया रेड कार्पेट, फूल बरसाकर किया स्वागत
श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है। इसके साथ ही अधिकारी फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हैं। सोमवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा व मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया।