फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Second corona victim's village's village sealed, people will have thermal scanning

दूसरे कोरोना पीड़ित युवक के गांव की सीमा सील, लोगों की होगी थर्मल स्कैनिंग

Sat, 28 Mar 2020 09:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Mar 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Second corona victim's village's village sealed, people will have thermal scanning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शिवपुर निवासी जिस युवक की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है, उसके गांव की सीमा देर शाम सील करा दी गई। यहां देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों का सैंपल लिया, जिसे रविवार को बीएचयू भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब पूरे गांव की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी, जिससे कि कोरोना संदिग्ध अगर कोई है तो उसकी पहचान हो सके।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार देर शाम शिवपुर निवासी युवक के घर पहुंच गई। यहां पूरे परिवार को होम स्वारंटीन करते हुए उन्हें कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। सभी का सैंपल लिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि युवक की पत्नी, माता-पिता, भाई और भाभी सभी का सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा जाएगा, जिससे कि इनके संदिग्ध होने या संक्रमित होने के बारे में सही जानकारी मिल सके। फिलहाल रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह पहुंचकर पूरे गांव की थर्मल स्कैनिंग करेगी।

विज्ञापन

टैक्सी चालक की भी होगी जांच

20 मार्च को बाबतपुर एयरपोर्ट पर आने के बाद युवक जिस टैक्सी से अपने गांव पहुंचा था, उस टैक्सी चालक की भी जांच की जाएगी। इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि टैक्सी चालक किस गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Second corona victim's village's village sealed, people will have thermal scanning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घर में ही होम क्वारंटीन रहा युवक

दुबई से 20 मार्च को लौटने के बाद घर में ही होम क्वारंटीन रहा। जब सर्दी-खांसी के बाद गले में खरास बढ़ने लगी, तब परिवारीजन उसे दीनदयाल अस्पताल लेकर गए। यहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिया गया। 28 मार्च को दोपहर बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

पत्नी की डिलिवरी के समय भी नहीं पहुंचा अस्पताल

कोरोना पॉजिटिव शिवपुर निवासी युवक की पत्नी की तीन दिन पहले ही एक निजी अस्पताल में डिलिवरी हुई। लेकिन वह उस अस्पताल में भी नहीं गया। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके पूरे परिवार पर नजर बनाए हुए है।

6 से 8 दिन में दिखते हैं लक्षण

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक तो किया जा रहा है। लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो बाहर से आने के बाद खुद भी सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के साथ ही होम क्वारंटीन होना चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि कोरोना के लक्षण दिखने में 6 से 8 दिन का समय लग जाता है। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है।
प्रोफ़ेसर गोपालनाथ, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed