फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Second chance for admission in BHU after mopup round, fees will be deposited till 11.59 tomorrow

Varanasi News: बीएचयू में मॉपअप राउंड के बाद दाखिले का दोबारा मौका, कल तक 11.59 तक जमा होगी फीस

Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Second chance for admission in BHU after mopup round, fees will be deposited till 11.59 tomorrow
पहले राउंड में हर कोर्स के लिए नया कट ऑफ जारी, मेन कैंपस से लेकर कॉलेजों में सीटों का हुआ आवंटन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। बीएचयू में मॉपअप राउंड के बाद स्नातक में प्रवेश के लिए कल तक फीस जमा होगी। पहले राउंड में चयनित अभ्यर्थियों को भी विश्वविद्यालय की ओर से सूचना दे दी गई है। मेन कैंपस, वसंता कॉलेज, डीएवी, महिला महाविद्यालय, आर्य महिला पीजी कॉलेज समेत सभी फैकल्टी के अलग-अलग कोर्स के कटऑफ जारी कर दिए गए हैं। 14 पन्नों में इसकी सूची समर्थ पोर्टल पर जारी कर दी गई है। पीडीएफ डाउनलोड कर अभ्यर्थी अंकों की जांच कर सकते हैं।

बीएचयू की ओर से बताया गया है कि 9 अक्तूबर की रात 11 बजकर 59 मिनट के बाद एडमिशन फीस जमा नहीं होगी। मॉपअप राउंड में चयन होने के बाद यदि किसी ने फीस जमा नहीं की तो फिर उस अभ्यर्थी को आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी। दूसरे किसी भी राउंड में उन अभ्यर्थियों को नहीं लिया जाएगा। बीएचयू की ओर से सूचना जारी कर बताया गया है कि बिना विलंब तत्काल फीस जमा करें। अंतिम समय में फीस जमा करने में देर होने पर अभ्यर्थियों को बेवजह तनाव होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed