{"_id":"596bab614f1c1bc1188b46d0","slug":"search-operation-in-varanasi-before-second-monday-of-sawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेले के मद्देनजर खंगाले गए महत्वपूर्ण स्थान, जारी रहा तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेले के मद्देनजर खंगाले गए महत्वपूर्ण स्थान, जारी रहा तलाशी अभियान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर चौकसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मेले के मद्देनजर घोषित हाई एलर्ट को लेकर पुलिस का तलाशी अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान संकटमोचन मंदिर, बीएचयू स्थित भारत कला भवन और विश्वनाथ मंदिर में सघन चेकिंग की गई।
उधर, रोजाना की भांति काशी विश्वनाथ मंदिर और आसपास के पूरे इलाके की भी बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट ने तलाशी ली।
क्षेत्राधिकारी भेलूपुर अखिलेश सिंह ने एटीएस कमांडो, बीडीएस, पीएसी और पुलिस के साथ संकटमोचन मंदिर, भारत कला भवन और बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों से पूछताछ कर उनका आईडी प्रूफ मांगा गया। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर की रविवार शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त कर दी गई। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में एटीएस कमांडो, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स और जिला पुलिस के अलावा दो हजार से ज्यादा पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद सावन के सोमवार को लेकर देहात क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके तहत शूलटंकेश्वर महादेव, मार्कंडेय महादेव धाम और रामेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं।