फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SDO and customer clash in electricity department office

बिजली विभाग कार्यालय में भिड़े एसडीओ और ग्राहक

Sun, 03 Oct 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
SDO and customer clash in electricity department office
बिजली विभाग के लहुराबीर स्थित नगरीय विद्युत वितरण उपखंड (प्रथम) कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ और ग्राहक में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस दोनों पक्षों के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी इंजीनियर अमित त्रिपाठी का आरोप है कि ग्राहक एसके सिंह ने एक कागजात पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराने को दबाव बनाया और बात नहीं मानने पर दुर्व्यवहार किया। इस दौरान कार्यालय से कागजात लेकर भागते समय सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए। उधर, आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना अंतर्गत कपसेठा कलीनाबाद निवासी एसके सिंह के अनुसार उन्हें प्रतिमा सिंह के नाम से संबंधित कागजात पर टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट और ज्वाइंट कमीशन रिपोर्ट पर उपखंड अधिकारी से हस्ताक्षर कराना था। उन्होंने टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर उसे अपने पास रख लिया और ज्वाइंट कमीशन रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर वह अन्य अधिकारियों से फोन पर बात करके वापस जाने लगे। उसी दौरान उपखंड अधिकारी के ललकारने पर दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में चेतगंज थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed