फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM Sadar report is corona positive tehsil will remain closed tomorrow

Coronavirus: एसडीएम सदर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कल बंद रहेगी तहसील

Tue, 14 Jul 2020 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
SDM Sadar report is corona positive tehsil will remain closed tomorrow
फाइल फोटो - फोटो : PTI

 सदर तहसील के एसडीएम भी कोरोना की चपेट में आ गए। मंगलवार की देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम ने बुधवार को सदर तहसील कार्यालय बंद रखने का निर्देश दिया है। सभी तहसील कर्मचारियों और एसडीएम के संपर्क में आए अन्य अफसरों के भी सैंपल लिए जाएंगे। जिले में किसी प्रशासनिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने का यह पहला मामला है।

विज्ञापन


 लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही सदर एसडीएम लगातार विभिन्न कार्यों में ड्यूटी करते आ रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की व्यवस्थाएं देखने के साथ ही क्वारंटीन सेंटर में भी उनका आना-जाना रहा है। अस्थायी जेल के वह प्रभारी अधीक्षक भी नियुक्त रहे हैं। जिला प्रशासन की विभिन्न बैठकों में शामिल हुए। पिछले दिनों जफराबाद विधायक के साथ वह एक परिवार को आपदा राहत का चेक देने भी गए थे।
विज्ञापन



एसडीएम के कोरोना संक्रमित होने के बाद न सिर्फ सदर तहसील के कर्मचारी, बल्कि जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सदर एसडीएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लिहाजा सदर तहसील कार्यालय को बुधवार को बंद रखा जाएगा। सभी तहसील कर्मचारियों के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य विभाग का भी कोई अधिकारी-कर्मचारी संपर्क में आया होगा तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed