फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SDM raid on sweet shop taken sample of sweets recovered lpg cylinder in chandauli up

यूपी: मिठाई की दुकान पर प्रशासन का छापा, मिठाइयों के लिए सैंपल,

Thu, 06 Aug 2020 04:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
SDM raid on sweet shop taken sample of sweets recovered lpg cylinder in chandauli up
दुकान पर पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुख्यालय स्थित इंदिरानगर में गुरुवार को जिला प्रशासन, खाद्यान्न विभाग और आपूर्ति विभाग की और से यादव डेयरी पर संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान छेना, पनीर और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन

वहीं मौके से 13 घरेलू सिलिंडर भी बरामद हुए हैं। टीम ने इसे जब्त कर लिया है। साथ ही छेना, काले जामुन के सैपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। अब प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन



त्योहार और पर्व आते ही प्रशासन और खाद्यान्न विभाग की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बुधवार को सदर एसडीएम विजय नारायण सिंह और उनकी संयुक्त टीम ने जिला मुख्यालय स्थित यादव डेयरी पर छापेमारी की। जहां पनीर छेना व गुलाब जामुन के सैंपल भी लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही 13 की संख्या में घरेलू सिलिंडर भी बरामद किए गए। पूछे जाने पर घरेलू सिलिंडर के कागजात न होने पर टीम ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया और नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए।

इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर विजय नारायण सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर छापेमारी की गई है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर डेयरी को सील कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सदर कोतवाली पुलिस, खाद्यान्न विभाग और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed