फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Screws will be tightened on 243 brick kilns spreading pollution

प्रदूषण फैला रहे 243 ईंट भट्ठों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 19 May 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Screws will be tightened on 243 brick kilns spreading pollution
वाराणसी। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए मानकों का पालन नहीं करने वाले ईंट भट्ठाें शिकंजा कसा जा रहा है। जिले र्के 243 इंट भट्ठे इस कार्रवाई की जद में आएंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भट्ठों को बंद कराना शुरू कर दिया है, वहीं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने भट्ठों को बंद कराने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

बनारस जिले में 412 भट्ठे संचालित हो रहे थे। इसमें से 157 भट्ठा संचालक प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन कर रहे हैं और उनको स्वीकृति पत्र भी दिया गया है। वहीं मानकों का पालन नहीं करने वाले 12 संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन नहीं करने वाले सर्भी इंट भट्ठों को बंद कराया जा रहा है। दमकल विभाग के सहयोग से भट्टों में पानी भरकर उनको सील करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। 243 ईंट भट्ठा संचालकों ने लंबे समय से स्वीकृति पत्र का नवीनीकरण नहीं कराया है और वह मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रदूषण संबंधी मानकों का पालन नहीं करने वाले सभी ईंट भट्ठों को बंद कराया जाएगा। पिंडरा में एक भट्ठे को बंद कराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

---
पूर्वांचल के 12 र्सौ इंट भट्ठे हैं कार्रवाई की जद में
प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं करने वाले पूर्वांचल के 1200 ईंट-भट्ठे बंद होंगे। शासन ने ज्यादा कार्बन उत्सर्जन करने वाले पुराने पद्धति से चल रहे भट्ठों को बंद करने का आदेश जारी किया था। शासन के पत्र के बाद क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी ने बनारस के 243 भट्ठों समेत पांच जिलों के 1200 ईंट-भट्ठों की सूची तैयार की है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट में 1200 ईंट भट्ठे मानकों के विपरीत मिले। इन सभी में मनमाना खनन के साथ ही कोयला, लकड़ी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का ज्यादा उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पीएनजी से चल रहे ईंट-भट्ठे
एनजीटी के दिशा निर्देशों के अनुसार ईंट भट्ठों का संचालन किया जाएगा। इसके तहत अब भट्ठों को पीएनजी से संचालन करने की शुरुआत हो चुकी है। जिले में कुछ संचालकों ने इसकी पहल की है। नई तकनीकी से चलने वाले ईंट-भट्ठों से पर्यावरण प्रदूषण कम होने के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का दोहन भी बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed