{"_id":"5fe06efc8ebc3e3d466148c4","slug":"scorpio-collides-with-bike-cantt-bjp-mla-saurabh-srivastava-injured-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, भाजपा विधायक घायल, साथी कार्यकर्ता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, भाजपा विधायक घायल, साथी कार्यकर्ता गंभीर
Mon, 21 Dec 2020 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त विधायक की बाइक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर कस्बे के कोदोपुर में सड़क का शिलान्यास कर लौट रहे भाजपा के कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की बाइक को सोमवार की दोपहर स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं, वहीं साथ में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार पटेल भी बुरी तरह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए हैं।
ट्रामा सेंटर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का एक्सरे हुआ है। उन्हें हल्की चोट आई है लेकिन उनके ड्राइवर को ज्यादा चोट आई है। ट्रामा सेंटर इंचार्ज प्रो. संजीव गुप्ता का कहना है कि सौरभ श्रीवास्तव को अभी घर भेज दिया जाएगा, जबकि ड्राइवर अभी भर्ती रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर की स्कॉर्पियो में सवार लोग शराब के नशे में थे। हादसे की सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस जांच कर रही है।