फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SCO countries will increase tourism and cultural activities

Varanasi News: पर्यटन व सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ाएंगे एससीओ देश

Fri, 17 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
SCO countries will increase tourism and cultural activities
पर्यटन व सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ाएंगे एससीओ देश
विज्ञापन

- काशी पहुंचे एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री, भव्य स्वागत
- शुक्रवार व शनिवार को रणनीति बनाएंगे

- केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की अध्यक्षता में होगी बैठक, रात्रिभोज में शामिल होंगे सीएम योगी

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पर्यटन मंत्रियों की दो दिवसीय (16-17) बैठक शुक्रवार से काशी होगी। इसी सिलसिले में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, चीन के उप पर्यटन मंत्री सहित एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंच गए। पर्यटन मंत्रियों की बैठक के बाद आयोजित रात्रि भोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नदेसर स्थित एक होटल में शुक्रवार से एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक शुरू होगी। इससे पहले ही पर्यटन विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। विशेषज्ञ समिति पिछले चार दिनों से शहर में है। सदस्यों ने साशी पर्यटन और संस्कृति से संबंधित प्रस्ताव तैयार किए हैं। अब मंत्री समूह साझा प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे, फिर साझा प्रस्ताव बनाकर पेश किया जाएगा। देर शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंत्री समूह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेगा। गंगा घाटों का नजारा देखने के साथ ही गंगा आरती भी करेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ ही एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों का लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर स्वागत किया गया। नदेसर स्थित होटल में शहनाई की धुन बजाई गई। पर्यटन मंत्रियों को बग्घी से होटल पहुंचाया गया। इससे पर्यटन मंत्री व सदस्य देशों के प्रतिनिधि उत्साहित दिखे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी हिस्सा लें। वे शुक्रवार को काशी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन जुड़ेंगे पाकिस्तान के पर्यटन मंत्री

भारत की अध्यक्षता में आयोजित एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री समूह की बैठक में पाकिस्तानी पर्यटन मंत्री नहीं आ पा रहे हैं। वे ऑनलाइन जुड़ेंगे। एससीओ देशों में शामिल सात देश भारत, रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान के पर्यटन मंत्री शामिल हैं।

वाराणसी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटनमंत्री जी किशन रेड्डी परिवार सहित बृहस्पतिवार की देर रात वाराणसी आए। वह शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर सुबह दर्शन पूजन करेंगे। कॉरिडोर का निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही नदेसर पैलेस के दरबार हाॅल में शंघाई कारपोरेशन आर्गेनाइजेश टूरिज्म की बैठक में शामिल होंगे। देर शाम मिर्जापुर जाएंगे। वहां प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह की मां के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। रविवार को सारनाथ और टीएफसी का भ्रमण करेंगे। नमो घाट पर आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सा लेंगे, फिर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।


शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों की बैठक से पहले वाराणसी के नदेसर पैलेस में किर्गिस्तान के उप पर्यटन और संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।- जी किशन रेड्डी (ट्वीट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed