फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   schools to be opned from october

आज तय होगी स्कूलों को खोलने की रणनीति

Mon, 05 Oct 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
schools to be opned from october
कोरोना काल में बंद चल रहे स्कूलों को 15 अक्तूबर के बाद से खोले जाने के प्रदेश सरकार के फैसले के बाद शिक्षा विभाग और पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन तैयारी में लग गया है। स्कूल खुलने पर किस तरह की व्यवस्थाएं होंगी, कैसे कक्षाओं का संचालन होगा इससे जुड़े बिंदुओं पर पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन ने सोमवार को जनरल बॉडी मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से ऑनलाइन होने वाली मीटिंग में प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के आधार पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य आगे की रणनीति बनाएंगे। ताकि स्कूल का संचालन करने में किसी तरह की कोई कठिनाई न हो। सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में स्कूलों में सुरक्षा और सतर्कता के साथ छात्रों के अभिभावकों से लिखित सहमति को अनिवार्य किया गया है। इसको देखते हुए ही पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लिए पूरी तैयारी के साथ स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मधोक ने बताया कि सोमवार को 11 बजे से होने वाली जनरल बॉडी की मीटिंग में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर के स्कूल संचालक भाग लेंगे। इसमें चरणबद्ध तरीके से स्कूलों के खोले जाने व कक्षाओं के संचालन, आफलाइन के साथ ही ऑनलाइन क्लास चलाने आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसके बाद डीएम और डीआईओएस को प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed