फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools remained closed, teachers boycotted work by tying black bands

Varanasi News: बंद रहे स्कूल, शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया कार्य बहिष्कार

Wed, 09 Aug 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Schools remained closed, teachers boycotted work by tying black bands
आजमगढ़ के स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में प्रधानाचार्य, शिक्षक की गिरफ्तारी के विरोध में वाराणसी समेत पूर्वांचल के विद्यालयों में पठन-पाठन ठप रहा। प्रधानाचार्यों, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर वाराणसी में सीबीएसई के अलावा आईसीएसई के विद्यालय भी बंद रहे। पहले छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल और वाराणसी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में सुबह दस बजे हाथ से काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध जताया। उधर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाश्रय पटेल के आह्वान पर भी विद्यालयों में पठन-पाठन ठप रहा। शिक्षकों ने गिरफ्तार शिक्षक, प्रधानाचार्य को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed