फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Schools closed due to severe cold in varanasi 12th till January 10 and 8th till 14th

Varanasi: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल बंद, 10 जनवरी तक 12वीं तो 14 तक 8वीं के स्कूल रहेंगे बंद

Sun, 08 Jan 2023 09:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 09:36 PM IST
सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सर्दी के सितम को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Schools closed due to severe cold in varanasi 12th till January 10 and 8th till 14th
वाराणसी में ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतलहर और अत्यधिक ठंड के कारण वाराणसी जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। 8वीं तक स्कूल 14 जनवरी तक पहले से बंद हैं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने रविवार को इस बाबत आदेश जारी किया। यह आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व मदरसा बोर्ड आदि पर लागू होगा।

विज्ञापन


अत्यधिक सर्दी के चलते यह निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेशित किया है कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, इन दिनों में विद्यालयों को प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर आवश्यक कार्य भी निपटाने होंगे। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज काफी ठंडा है। पछुआ सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव हो रहा है, लेकिन न्यूनतम तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। शनिवार को धूप निकली तो लगा कि मौसम अब सामान्य हो जाएगा लेकिन यह छलावा साबित हुआ। रविवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो चारों तरफ घना कोहरा छाया था। कोहरे से वाहनों की गति धीमी हो गई जबकि ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed