फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School Student died due to drowning while bath in Ganga in varanasi who come from Prayagraj

Varanasi: गंगा स्नान करते समय डूबने से छात्र की मौत, प्रयागराज से दोस्तों संग घूमने आया था बनारस

Mon, 19 Jun 2023 05:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर सोमवार अलसुबह गंगा स्नान करते समय स्कूली छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ बनारस घूमने आया था। 

विज्ञापन
School Student died due to drowning while bath in Ganga in varanasi who come from Prayagraj
गंगा में डूबे किशोर का शव निकाला गया - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबने से मौत हो गई। प्रयागराज से अपने छह दोस्तों के साथ वह काशी घूमने और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आया था। दशाश्वमेध पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के कन्नाईपुर निवासी आदित्य यादव (15) अपने गांव के दोस्त अंकित यादव, प्रशांत यादव, प्रदीप साह, शिवम कुमार, आशीष यादव और कोचिंग पढ़ाने वाले आशुतोष मिश्रा के साथ रविवार की शाम काशी भ्रमण के लिए निकला। देर रात सभी काशी पहुंचे।
विज्ञापन


सोमवार अलसुबह करीब तीन बजे के बाद सभी दशाश्वमेध घाट पर नहाने पहुंच गए। आदित्य यादव ने गंगा में छलांग लगा दी और अन्य दोस्त घाट किनारे ही स्नान करने लगे। इसी दौरान आदित्य गहरे पानी में समा गया। आदित्य जब काफी देर तक नहीं दिखा तो दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने गंगा में खोजबीन शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:लिया में मौतों का सिलसिला जारी, बिगड़ रहे हालात, तीमरादार मरीजों को टांगने को मजबूर

इस बीच दशाश्वमेध पुलिस को सूचना दी गई। सुबह में नाविकों ने आदित्य का शव बाहर निकाला। इस बीच पुलिस की सूचना पाकर प्रयागराज से परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आदित्य के चचेरे भाई मुकेश ने बताया कि आदित्य अपने दोस्तों के साथ काशी घूमने आया था। आदित्य का शव देखते ही पिता गोरेलाल यादव व अन्य बेसुध हो गए। दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि किशोर की डूबने से मौत हुई है।

गंगा में डूबने से नाविक की मौत

केदार घाट पर सोमवार की सुबह नाविक शंभू साहनी (35) का शव उतराया हुआ मिला। भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रविवार की शाम केदार घाट पर स्नान के दौरान शंभू डूब गया था। जल पुलिस, एनडीआरएफ गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन कर रही थी।

भेलूपुर थाना अंतर्गत पीतांबरा निवासी शंभू साहनी रविवार की शाम केदार घाट पर स्नान कर रहा था। इस बीच वह गहरे पानी में समा गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची भेलूपुर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ ने गोताखोरों के जरिए खोजबीन शुरू की। स्थानीय नाविक भी अपने स्तर से खोजबीन में लगे हुए थे। सुबह शंभू का शव केदार घाट किनारे उतराया मिला। उधर, शंभू का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed