फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School opened despite orders of detainees, two students died in accident

बंदी के आदेश के बावजूद खुला स्कूल, हादसे में दो छात्राओं की मौत, भड़का जनाक्रोश

Wed, 18 Mar 2020 12:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 18 Mar 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
School opened despite orders of detainees, two students died in accident
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

शासन के आदेश के बाद भी स्कूल खुलने की वजह से बुधवार को पढ़ने जा रही दो छात्राओं की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई तथा मृत छात्राओं के परिजनों को सहायता देने की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के प्रकोप की आशंका के मद्देनजर 2 अप्रैल तक स्कूल कालेज, सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का स्पष्ट आदेश दिया है। इस क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी सख्त आदेश दे रखा है। बावजूद इसके निजी स्कूल संचालक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

School opened despite orders of detainees, two students died in accident
हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नतीजतन बुधवार को उभांव थाना क्षेत्र के मदर जमीला कॉन्वेंट स्कूल में परीक्षा देने के लिए जा रही भुवारी निवासी सोनम (12) पुत्री पिंटू व अंशु (13) पुत्री जसवंत राम की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। नाराज ग्रामीणों ने नगरा बिल्थरा रोड मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। मौके पर उभांव, रसड़ा भीमपुरा व नगरा की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी रसड़ा तथा उप जिलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed