फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school

वाराणसी के 27 विद्यालय फाइव स्टार

Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
school
वाराणसी। शासन की ओर से तय मानकों पर जिले के 27 विद्यालयों को 5 स्टार रैंकिंग मिली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि 267 स्कूलों को 4 स्टार, 639 स्कूलों को तीन स्टार 264 स्कूलों को 2 स्टार व 210 विद्यालयों को एक स्टार में रखा गया हैं। राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से जारी रैंकिंग में यह आंकड़े सामने आएं हैं। शिक्षा विभाग अन्य स्कूलों को भी पांच स्टार की सूची में शामिल करने की रणनीति तैयार कर रहा है। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के कुल 1014 प्राइमरी और 354 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। विभाग ने ऑपरेशन कायाकल्प और मिशन प्रेरणा के तहत परिषदीय स्कूलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए मानक तय कर रखे हैं। इसमें स्कूलों के अंदर पीने का पानी, शौचालय, हैंडवाश सिस्टम से लेकर क्लास रूम में टाइल्स, बिजली प्रत्येक कमरे में दो पंखे, खेल का मैदान व सामान सहित अन्य सुविधाओं के आधार पर अंक तय होते हैं। इसमें 50 अंक कायाकल्प के तहत इन सुविधाओं पर और 50 अंक स्कूलों में बच्चों के लर्निंग आउटकम पर दिए जाते हैं। इनके आधार पर स्टार मिलते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यपकों के साथ बीएसए ने की बैठक
वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों के साथ एक बैठक की। उनको अपने विद्यालय की कमियों को दूर कराकर उन्हें फाइव स्टार रैंक में शामिल करने के उद्देश्य से जरूरी कार्य करवाने का निर्देश दिया। बीएसएनएल प्रधानाध्यापकों को आश्वासन दिया कि जो विद्यालय अपनी कमियों को दूर कर लेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को कारण बताओ नोटिस
वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के सहायक अध्यापक अनिल कुमार यादव को उनके द्वारा स्वत: अवैतनिक अवकाश लेने व उसके उपरांत वेतन लगाने की अनुमति मांगने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिक्षक पर आरोप लगा है कि उन्हें वित्तीय एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा वाराणसी द्वारा संज्ञान में लाया गया था कि अवैतनिक अवकाश लेने एवं उसके उपरांत कार्यभार ग्रहण करने के बाद वेतन आहरण के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुमति आवश्यक है। लेकिन अनिल कुमार ने इसका अनुपालन ना करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुमति लेकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed