{"_id":"652182873118d919d60976e5","slug":"school-children-who-returned-from-sikkim-said-they-were-scared-of-news-of-cloud-burst-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सिक्किम से वापस लौटे स्कूली बच्चे बोले- बादल फटने की सूचना से डर गए थे, होटल से बाहर ही नहीं निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सिक्किम से वापस लौटे स्कूली बच्चे बोले- बादल फटने की सूचना से डर गए थे, होटल से बाहर ही नहीं निकले
Sat, 07 Oct 2023 09:38 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
सिक्किम बाढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
सिक्किम के गंगटोक में पर्यटन के लिए गए वाराणसी के बाबतपुर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों का ग्रुप शनिवार को वापस लौट आया। बीते बुधवार को तीस्ता में आई बाढ़ की वजह से वो दार्जिंलिंग नहीं जा सका। बच्चों ने बताया कि जब सिक्किम में बादल फटने की सूचना मिली थी तो हमलोग डर गए थे।
विज्ञापन
सेठ एमआर जयपुरिया के 45 बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर सिक्किम गए थे। तीन अक्तूबर को बादल फटने से कई शहरों में बाढ़ आ गई थी। शिक्षकों ने बताया कि बादल फटने की वजह से तीस्ता नदी में पानी का बहाव तेज हो गया था। गंगटोक के जिस होटल में रुके थे वहां से निकलने से मना कर दिया गया था। बच्चों को दार्जिलिंग जाना था लेकिन रास्ता रोक दिया गया।
विज्ञापन
सेठ एमआर जैपुरिया के चेयरमैन दीपक बजाज ने बताया कि हम लोग सुरक्षित जगह पर थे। लेकिन अफरातफरी का माहौल देख बच्चे डर गए थे। बच्चों के गंगटोक में होने की सूचना पाकर राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बच्चों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन