{"_id":"61b6d4735b9dd331267eceb1","slug":"school-bus-overturned-in-mau-during-overtaking-due-to-driver-hasty-incident-childrens-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी स्कूली बस, चालक की जल्दबाजी के कारण हुई घटना, बच्चों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी स्कूली बस, चालक की जल्दबाजी के कारण हुई घटना, बच्चों में मची चीख-पुकार
Mon, 13 Dec 2021 10:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:34 AM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस के अंडरपास के नजदीक वाहन को ओवरटेक करने में स्कूली बस पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
खेत में पलटी स्कूली बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मऊ जिले में सोमवार सुबह चालक की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण स्कूली बसी पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि घटना में किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी। घटना रानीपुर थाना क्षेत्र की है। गोकुलपुरा गांव के पास बने पूर्वांचल एक्सप्रेस के अंडरपास के नजदीक वाहन को ओवरटेक करने में स्कूली बस पलट गई।
विज्ञापन
बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे रानीपुर कस्बे से तीन अलग-अलग जगहों से आठ स्कूली छात्रों को लेकर बस जिला मुख्यालय जा रही थी।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस के अंडरपास के पास बोलेरो से आगे निकलने के होड़ में चालक बस को ओवरटेक करने लगा। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत मे पलट गई। मौके से गुजर रहे अन्य वाहनों के लोगों और मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन फानन बच्चों को बाहर निकाला। किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन