फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school bus hit truck at ghazipur, 18 student injured

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी स्कूली बस,18 छात्र घायल,मची खलबली

Fri, 28 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
school bus hit truck at ghazipur, 18 student injured
टक्कर के बाद स्कूली बस का ड्राइवर फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में एनएच-24 पर शुक्रवार को स्कूल बस के साथ हादसा हो गया। छुट्टी के बाद छात्रों को घर छोड़ने जा रही एक निजी स्कूली बस ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से आमने-सामने टकरा गई। घटना में 18 छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण इलाकों में खलबली मच गई और लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को आनन-फानन में पीएचसी पहुंचाया गया। घायल तीन छात्रों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के अभिभावक और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद स्कूल बस का चालक श्रवण यादव  भाग गया।  ग्लोबल पब्लिक स्कूल की बस आज दोपहर करीब 12.30 बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद घर छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बस जैसे ही बरूइन पेट्रोल पंप के पास पहुंची एक वाहन से ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। हादसे के बाद लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और घायल बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी भेजवाया।

 एसडीएम ने पूरे घटना का गंभीरता पूर्वक निरीक्षण किया। पुलिस ने स्कूली बस को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

इस संबंध में एसडीएम राज कुमार ने बताया कि स्कूल की बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाते अगर किसी स्कूल की बस को पाया गया, तो विद्यालय संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटना की जांच चल रही है। 

हादसे में ये छात्र हुए घायल

school bus hit truck at ghazipur, 18 student injured
सड़क दुर्घटना।
आमने-सामने की भिड़त में स्कूली बस में सवार सानिया (11), सानिया (10), शमीम (8), नव्या (6), अब्दुल्ला (15), हीबा (14), सालिया (12), समीर (15), दिलनवाज खान (14), अंकुश यादव (10), विशालयादव (15), शिवम (8), अल्ताफ (7), खुशी (10) को इलाज के लिए पीएचसी पर भर्ती कराया गया।
जबकि गंभीर रूप से घायल रेयान (8), रोशन यादव (15), आकाश (12) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed