{"_id":"5f2782248ebc3e605339a1f2","slug":"sawan-monday-2020-kashi-vishwanath-will-swing-on-jhoola-with-whole-family-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन का अंतिम सोमवार: आज गौरा और गणेश के साथ झूला झूलेंगे काशी विश्वनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का अंतिम सोमवार: आज गौरा और गणेश के साथ झूला झूलेंगे काशी विश्वनाथ
Mon, 03 Aug 2020 08:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को काशीपुराधिपति सपरिवार झूले पर विराजमान होंगे। श्रावण पूर्णिमा पर बाबा का झूलनोत्सव श्रंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर को कामिनी की पत्तियों और फूलों से सजाया गया है। इसके लिए मंदिर में रविवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ का दरबार भक्तों के लिए सजधज कर तैयार हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछा दी गई है। मंगला आरती के बाद मंदिर में दर्शन पूजन आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए तीन अलग-अलग मार्ग तैयार किए गए हैं। तीनों मार्ग पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, पेन, घड़ी, पेनड्राइव आदि लेकर मंदिर में न आएं। इससे दर्शन में परेशानी होगी। दूसरा मंदिर परिसर में विग्रह, दीवार या रेलिंग को स्पर्श करने से बचें।