{"_id":"595cd7944f1c1baa658b4875","slug":"sawan-mela-of-kashi-shiv-devotees-come-from-seven-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी का सावन मेलाः सात रास्तों से बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचेंगे कांवरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का सावन मेलाः सात रास्तों से बाबा विश्वनाथ के दर पर पहुंचेंगे कांवरिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 05 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
कांवरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए सात मार्गों से कांवरिया पैदल आते हैं। प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार के निर्देश पर इन सभी मार्गों पर जिला प्रशासन के अलग-अलग विभागों द्वारा बिजली, पानी, प्रकाश सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम सात जुलाई तक किया जाना है।
इसके साथ ही विश्वनाथ मंदिर में भीड़ बढ़ने पर स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं को रोक कर अंदर वालों को शनिदेव मंदिर द्वार और नीलकंठ द्वार से निकालने की कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है।
काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले सात प्रमुख मार्गों में पहला इलाहाबाद स्थित झूंसी से कछवा रोड, मोहनसराय, रोहनिया, मुड़ैला तिराहा होते हुए है। दूसरा गाजीपुर से आशापुर, भदऊं चुंगी, मैदागिन होते हुए, तीसरा जौनपुर से बाबतपुर, भोजूबीर, कबीरचौरा होते हुए, चौथा आजमगढ़ से चोलापुर, पांडेयपुर, हुकुंलगंज, जगतगंज होते हुए है।
विज्ञापन
पांचवां चंदौली से राजघाट पुल, कालभैरव तिराहा होते हुए, छठा मिर्जापुर-सोनभद्र से होते हुए सुसुवाही, करौंदी, अस्सी, सोनारपुरा होते हुए और आठवां और आखिरी रास्ता भदोही से कपसेठी, जंसा, लोहता, चांदपुर चौराहा, महमूरगंज चौराहा होते हुए है।
सावन में पांच जोन में तैनात रहेंगे 68 मजिस्ट्रेट
सावन मेले के मद्देनजर प्रशासन ने जिले को पांच जोन में बांटा है। सावन मेले के बाद नागपंचमी और रक्षाबंधन तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच जोन में 68 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है।
सावन के प्रत्येक रविवार और सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में इनकी ड्यूटी होगी। प्रथम जोन में जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्या, जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उमेश कुमार सिंह दूसरे जोन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य मुकेश कुमार सारंग, एडीएम प्रोटोकाल विद्या शंकर सिंह,, तीसरे जोन में जिला विकास अधिकारी रमाकांत सिंह, एडीएम आपूर्ति श्रीराम सिंह, चतुर्थ जोन में बंदोबस्त अधिकारी अशोक कुमार सिंह, सीआरओ कृपा शंकर पांडेय, पंचम जोन में डीआईओएस डा. ओपी राय, उप निदेशक प्रशासन मंडी समिति हिमांशु शेख त्रिपाठी जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
महामृत्युंजय महादेव मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, कृतिवाशेश्वर महादेव मंदिर हरतीरथ, लाटभैरव मंदिर, ओंकालेश्वर महादेव मंदिर आदमपुर, केदारेश्वर मंदिर केदारघाट, मारकंडेय महादेव मंदिर कैथी और तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर भेलुपुर में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

मुस्लिमों से कांवरियों की सेवा की अपील
kanwar
इकरा फाउंडेशन की बैठक में मुस्लिम समाज से कांवरियों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। संस्थापक शहनवाज अहमद शानू ने प्रशासन से मांग की कि मेले से पहले सभी शिवालयों के आसपास साफ-सफाई और वहां तक जाने वाले मार्गों को दुरुस्त कराया जाए। बैठक में रमाकांत जायसवाल, राजन यादव, अमित सेठ, गुफरान अहमद, फहीम उस्मानी, हैदर, शोएब आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में खुलेगा जन सुविधा केंद्र
मेले के मद्देनजर प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खोलेगा। इसे जन सुविधा केंद्र नाम दिया गया है। सावन के पहले सोमवार 10 जुलाई से शुरू होने वाले केंद्र के फोन नंबर 0542-2508464 पर श्रद्धालु कोई परेशानी होने पर यहां शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह ने कंट्रोल रूम में ड्यूटी के लिए छह कर्मचारियों की तैनाती की है जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। यहां तैनात कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनात मजिस्ट्रेट एवं श्रद्धालुओं से शिकायत प्राप्त कर संबंधित विभागों को सूचित करेंगे।