फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sawan ka dusra somvar kashi vishwnath dham mandir varanasi live news update

सावन का दूसरा सोमवार: शिव की नगरी काशी में उत्साह अपार, विश्वनाथ दरबार में भक्तों की संख्या का बना रिकॉर्ड

Mon, 25 Jul 2022 06:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Jul 2022 06:25 PM IST
सार

सावन के दूसरे सोमवार पर काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी है।  बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से गंगा के तट तक बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

विज्ञापन
sawan ka dusra somvar kashi vishwnath dham mandir varanasi live news update
बाबा दरबार में लगी अटूट कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिमझिम फुहारों के बीच सावन के दूसरे सोमवार पर जटाजूट, भूतभावन, राजराजेश्वर काशीपुराधिपति की नगरी में अपार उत्साह है। बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक, दर्शन-पूजन के लिए आधी रात से ही अनवरत कतार लगी है।  बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से गंगा के तट तक बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़ियों से हर कोना केसरिया नजर आ रहा है।

विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा के जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से भक्त यहां पहुंचे हैं। मंगला आरती के बाद तड़के चार बजे मंदिर के पट खुले तो आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। विधिविधान से जलाभिषेक कर भक्तों ने बाबा विश्वनाथ से अपनी अरज-गरज लगाई। सुख-समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ दर्शन-पूजन कर धन-धन्य हुए। शाम पांच बजे तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर चुके थे।

विज्ञापन

फूल  बिछाकर और रेड कार्पेट पर स्वागत

काशी के दूसरे शिवालयों में भी भीड़ है। आस्था की डोर पर सवार भक्तों के आगमन से बाबा दरबार हर-हर बम-बम के नारों से गूंज उठा। मंगला आरती से शुरू हुआ जलाभिषेक और झांकी दर्शन का सिलसिला अनवरत जारी है। हर-हर महादेव का उद्घोष और  ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए शिवभक्त बरसात के बीच भी बैरिकेडिंग में डटे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों का फूल बिछाकर और रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

sawan ka dusra somvar kashi vishwnath dham mandir varanasi live news update
बाबा विश्वनाथ के दर पर श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला

रविवार को देर रात तक तीन लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। रविवार की रात से ही बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए देर रात तक तैयारियां चलती रहीं।

सवेरे गंगा में स्नान के लिए लोग उमड़ पड़े क्योंकि मंगला आरती के बाद से ही आम श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। रात को जोरदार बारिश के बावजूद शिव भक्तों की लंबी कतार लग गई। जयकारे गूंजने लगे। कतारबद्ध कांवरिये बाबा के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ते रहे। ट्रालियों, टेंपो, ट्रैक्टरों पर सजी बाबा विश्वनाथ की मोहक झांकियों को लेकर कांवरियों की टोलियां रात काशी की सड़कों पर चलती नजर आईं।

कंधे पर रंग-बिरंगी कांवड़ लिए समूह बोल कंवरिया बोल बम... के जयकारे लगाते हुए हर तरफ बढ़ते नजर आए।  श्रद्धालुओं के लिए एक तो ज्ञानवापी से चौक की तरफ और दूसरी ज्ञानवापी से गदौलिया की तरफ बैरिकेडिंग कराई गई है। बैरिकेडिंग में खड़े श्रद्धालु हर-हर महादेव और हर-हर बम-बम का जयकारा लगाते मंदिर की तरफ बढ़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed