{"_id":"66963111b5621080460bb4ec","slug":"sawan-2024-baba-vishwanath-will-darshan-at-cantt-and-banaras-station-in-varanasi-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024: कैंट, बनारस स्टेशन पर करिये बाबा विश्वनाथ के दर्शन, ट्रेन से उतरते ही देख सकेंगे चार पहर की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2024: कैंट, बनारस स्टेशन पर करिये बाबा विश्वनाथ के दर्शन, ट्रेन से उतरते ही देख सकेंगे चार पहर की आरती
Tue, 16 Jul 2024 02:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:06 PM IST
सार
सावन में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे और स्मार्ट सिटी ने एक अच्छी पहल की है। सावन तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही यात्रियों को बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने को मिलेगा। भक्तों को चारों पहर की आरती भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन तक रेल यात्री कैंट स्टेशन पर श्री काशी विश्वनाथ धाम की आरती और दर्शन का लाभ ले सकेंगे। ट्रेन से उतरते ही वह एलईडी स्क्रीन पर चार पहर की आरती देख सकेंगे। सर्कुलेटिंग एरिया में स्मार्ट सिटी और रेलवे की ओर से व्यवस्था की गई है। बनारस स्टेशन और वाराणसी सिटी स्टेशन के यात्री हॉल में भी एलईडी स्क्रीन पर बाबा की आरती, दर्शन समेत अन्य शिवालयों की भी झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर सावन माह में रोज एक लाख से अधिक यात्रियों की भीड़ उमड़ती है। पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस और सिटी स्टेशन पर भी श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार तक रहती है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के पीआरओ शाकंभरी नंदन ने बताया कि स्मार्ट सिटी के छह एलईडी स्क्रीन पर श्री काशी विश्वनाथ के गर्भगृह के दर्शन पूजन को दिखाया जाएगा। चार गंगा घाटों और गोदौलिया, कैंट रेलवे स्टेशन पर एक-एक एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन