फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2023 Principal Secretary Home and DGP reviewed preparations in varanasi

Varanasi: प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने की सावन की तैयारियों की समीक्षा, कांवरियों को मिलेगी बेहतर व्यवस्था

Sat, 01 Jul 2023 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Jul 2023 09:59 PM IST
सार

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार शनिवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में वाराणसी, विंध्याचल एवं प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ सावन की तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
Sawan 2023 Principal Secretary Home and DGP reviewed preparations in varanasi
अधिकारियों ने दर्शन कर बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार ने शनिवार को वाराणसी में सावन की तैयारियों की समीक्षा की। सर्किट हाउस में वाराणसी, विंध्याचल एवं प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवरियों को उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक के बाद दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि सावन में आने वाले कांवरियों के लिए हाईवे की सड़कों पर सघन पेट्रोलिंग कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम सोनभद्र से कहा कि खनन की गाड़ियां अधिक हैं, उनको नियंत्रित किया जाए, जिससे कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी को 3000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी, यूपी के दूसरे सिपेट का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े 8 जिलों के डीएम 

डीएम बलिया से कहा कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि घाटों पर आवश्यकता से अधिक भीड़ न हो। साथ ही बोट ओवरलोड न हो। बैठक में चंदौली, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर के जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने जिलों में की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।

सीसी कैमरे से रूट का जायजा लेगी पुलिस

Sawan 2023 Principal Secretary Home and DGP reviewed preparations in varanasi
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान सीसी कैमरे के लाइव फीड लेने का नेटवर्क बनाएं। सीसी कैमरे के माध्यम से रूट का जायजा लेते रहें। प्रयागराज से बनारस तक एनएच-2 के एक रूट को पूरी तरह कांवरियों के लिए बंद रखें। ट्रैफिक एडवाइजरी पहले से जारी कर दें ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके। डायवर्जन प्लान अन्य जिलों से भी साझा करें। सड़क को जिग-जैग करें, ताकि कोई स्पीड में न आए। पुलिस ने अपनी तैयारियों के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।

संवेदनशील और मिश्रित भीड़ वाले जगहों के लिए अलग से रणनीति

Sawan 2023 Principal Secretary Home and DGP reviewed preparations in varanasi
अधिकारियों ने दर्शन कर बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की तैयारियों के लिए मंदिर परिक्षेत्र के आसपास अमानती घर, अस्पताल, खोया पाया केंद्र आदि की उचित व्यवस्था कराई गई है। संवेदनशील स्थलों तथा मिश्रित भीड़ वाले जगहों को चिह्नित करते हुए उनके लिए अलग से रणनीति तैयार की गई है।

श्रद्धालुओं के स्नान के लिए गंगा में 9 जेटी के साथ पानी के अंदर भी उचित व्यवस्था की गई है। कुछ प्रमुख मार्गों को नो व्हीकल जोन बनाए गए हैं। इसमें मैदागिन से चौक, गोदौलिया होते हुए रामापुरा तक, गोदौलिया से पांडेय हवेली तक, श्री काशी विश्वनाथ मार्ग हैं। बाबा विश्वनाथ मंदिर के अलावा बनारस के अन्य प्रमुख मंदिरों के संबंध में भी पूरी तैयारी की गई है।

जगह-जगह पर ट्रांसफार्मर को ढंकने की व्यवस्था

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने वाराणसी की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर पूरे रूट का रिहर्सल कर लिया गया है। कहीं पर भी खंभों में करंट न उतरे इसके लिए जगह-जगह पर ट्रांसफार्मर को ढंकने की भी व्यवस्था की गई है। रूट के ट्रांसफार्मर को कवर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग से मोहनसराय से आने वाले रास्ते की बैरिकेडिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही मेडिकल टीम की उपलब्धता के लिए स्वास्थ्य विभाग को लगाया गया है।

preparations for
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed