फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2023 Mahamandaleshwar of Kinnar Akhara for Jalabhishek in Gyanvapi masjid

Sawan 2023: ज्ञानवापी में जलाभिषेक के लिए अड़ीं निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर, रोकने पर खुद का किया जलाभिषेक

Mon, 31 Jul 2023 02:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 02:45 PM IST
सार

महामंडलेश्वर और देश की पहली किन्नर भागवताचार्य हिमांगी सखी सोमवार को दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। यहां से गंगा जल लेकर ज्ञानवापी जाने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से हिमांगी सखी को काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर रोक लिया गया। 

विज्ञापन
Sawan 2023 Mahamandaleshwar of Kinnar Akhara for Jalabhishek in Gyanvapi masjid
काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी पहुंचीं निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने सावन के चौथे सोमवार पर ज्ञानवापी में जलाभिषेक करने की कोशिश की। उन्हें ऐसा करने से पुलिस ने रोका तो महामंडलेश्वर ने काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर खुद का जलाभिषेक कर लिया। इससे पहले हाथ में त्रिशूल लेकर बीच सड़क तांडव नृत्य किया। उनके साथ आए लोगों ने हर-हर महादेव का जयघोष किया।

विज्ञापन


निर्मोही अखाड़े की महामंडलेश्वर ने कहा कि मैं संकल्प लेती हूं कि जब तक ज्ञानवापी मंदिर नहीं बनता, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि अभी तक ज्ञानवापी का गुंबद गिरा क्यों नहीं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सावन के चौथे सोमवार पर काशी का कण-कण शिवमय, बाबा विश्वनाथ के भागीरथी श्रृंगार के दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ को कॉरिडोर से ही प्रणाम करूंगी

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी शिवलिंग अर्धनारीश्वर मुक्त हों। यह प्रण लेती हूं कि जबतक आदि विश्वेश्वर शिवलिंग ज्ञानवापी से मुक्त नहीं होंगे तब तक काशी विश्वनाथ मंदिर को कॉरिडोर से ही प्रणाम करूंगी। मेरी कामना है कि मैं ज्ञानवापी अर्धनारीश्वर शिवलिंग की पूजा करूं। 

Sawan 2023 Mahamandaleshwar of Kinnar Akhara for Jalabhishek in Gyanvapi masjid
काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर - फोटो : अमर उजाला

महामंडलेश्वर और देश की पहली किन्नर भागवताचार्य हिमांगी सखी सोमवार को दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। यहां से गंगा जल लेकर ज्ञानवापी जाने के दौरान सुरक्षा के लिहाज से हिमांगी सखी को काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर रोक लिया गया। ज्ञानवापी में आदि विशेश्वर के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने की बात कहते हुए महामंडलेश्वर अंदर जाने की जिद करने लगीं। जब सुरक्षा में लगे जवानों ने उन्हें ज्ञानवापी में जाने की अनुमति नहीं दी तो उन्होंने खुद पर ही जलाभिषेक करा लिया।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed