फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2023 fourth Monday varanasi Kashi Vishwanath dham Bhagirathi Shringar darshan

Sawan 2023: सावन के चौथे सोमवार पर काशी का कण-कण शिवमय, बाबा विश्वनाथ के भागीरथी श्रृंगार के दर्शन

Mon, 31 Jul 2023 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

सावन के चौथे और पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार पर गंगा घाट से बाबा के धाम तक आस्थावानों की ऐसी कतार उमड़ी है कि महादेव की नगरी शिवभक्तों से बम-बम हो उठी है। गोदौलिया क्षेत्र की सड़कें, गलियां सब महादेव की भक्ति में सराबोर है।

विज्ञापन
Sawan 2023 fourth Monday varanasi Kashi Vishwanath dham  Bhagirathi Shringar darshan
काशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर बाबा भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के चौथे और पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार पर काशी का कण-कण शिवमय हो उठा। गोदौलिया क्षेत्र की सड़कें, गलियां सब महादेव की भक्ति में सराबोर है। उमस भरी गर्मी के बेच भक्तों की टोलियां कतारबद्ध होकर भोले के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही है। पूरे मंदिर परिसर को फूल और पत्तियों से सजाया गया है। कांवड़ियों के लिए बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछाई गई है।

विज्ञापन


कैथी मार्केंडय महादेव, बीएचयू विश्वनाथ, गौरी केदारेश्वर समेत जिले के अन्य शिवालयों में भी बाबा भक्तों की भीड़ उमड़ी है।  गंगा घाट से बाबा के धाम तक आस्थावानों की ऐसी कतार उमड़ी है कि महादेव की नगरी शिवभक्तों से बम-बम हो उठी। स्वर्ण शिखर वाले स्वर्णमंडित गर्भगृह में विराजमान बाबा विश्वनाथ भक्तों को झांकी दर्शन दे रहे हैं। बाबा का आज भागीरथी श्रृंगार होगा।

विज्ञापन

हर सोमवार पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु

मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। गंगा घाट से गोदौलिया चौक तक पैर रखने की जगह नहीं है। मंदिर प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक करीब दो लाख भक्त मंदिर में मत्था टेक चुके हैं। बाबा के दरबार में सावन के हर सोमवार को भक्तों की रिकॉर्ड संख्या औसतन पांच से छह लाख पहुंच रही है। जबकि प्रतिदिन औसतन 1.5 लाख श्रद्धालु महादेव के दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता घाट से प्रवेश बंद

Sawan 2023 fourth Monday varanasi Kashi Vishwanath dham  Bhagirathi Shringar darshan
काशी विश्वनाथ धाम में लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की भोर में मंगला आरती की तैयारियां शुरू हुईं तो कतारबद्ध कांवड़ियों की हलचल भी बढ़ गई। बीती रात से ही कतार में लगे श्रद्धालु चैतन्य हो उठे और हर-हर महादेव... के जयकारे से काशी की गलियां गूंज उठीं। धाम को जाने वाले रास्ते से लेकर गंगा के तट तक भक्तों की कतार लगी हुई थी। गोदौलिया से गेट नंबर चार, दशाश्वमेध से ढुंढिराज बांसफाटक, चौक से गेट नंबर चार तक की बैरिकेडिंग में श्रद्धालु और कांवड़िये हाथ में जल, फूल-माला और प्रसाद लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

मंगला आरती के बाद भोर में 3:45 बजे आम दर्शनार्थियों के लिए स्वर्णमंडित गर्भगृह के कपाट खुले तो चारों द्वार से भक्तों का दर्शन अभिषेक शुरू हो गया। भक्तों की एक कतार चितरंजन पार्क तो दूसरी ओर गेट नंबर चार से चौक के आगे तक लगी रही। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण ललिता घाट से प्रवेश बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed