{"_id":"64a6feb78c4c85d8a600f585","slug":"sawan-2023-buses-will-be-stopped-six-km-before-varanasi-diversion-implemented-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2023: वाराणसी से छह किमी पहले ही रोकी जाएंगी बसें, यात्रियों को खर्च करने होंगे अधिक पैसे, डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2023: वाराणसी से छह किमी पहले ही रोकी जाएंगी बसें, यात्रियों को खर्च करने होंगे अधिक पैसे, डायवर्जन लागू
Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
सार
अब जौनपुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सावन भर थोड़ी परेशानी ज्यादा होगी। कारण कि कैंट डिपो तक जाने वाली रोडवेज बसों को करीब छह किलोमीटर पहले यानी जेपी मेहता इंटर कॉलेज में ही रोका जाएगा। वहां से किसी दूसरे साधन से जाना होगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब जौनपुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सावन भर थोड़ी परेशानी ज्यादा होगी। कारण कि कैंट डिपो तक जाने वाली रोडवेज बसों को करीब छह किलोमीटर पहले यानी जेपी मेहता इंटर कॉलेज में ही रोका जाएगा। वहां से किसी दूसरे साधन से जाना होगा। जौनपुर डिपो से प्रतिदिन 76 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती है।
विज्ञापन
इसमें से करीब 35 बसें प्रतिदिन वाराणसी कैंट तक संचाललित की जाती हैं। डिपो के अधिकारियों के अनुसार, श्रावण मास में वाराणसी में जाम की स्थिति न बने। इसके लिए जौनपुर डिपो की तरफ से जाने वाली रोडवेज बसों को कैंट से करीब छह किलोमीटर पहले जेपी मेहता इंटर कॉलेज में रोका जाएगा। यहीं से बसें वापस आएंगी। यहां से यात्री अन्य साधनों से अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी रेलवे स्टेशन व कैंट की तरफ जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ेगा। जौनपुर डिपो इंचार्ज सुशील दुबे ने बताया है कि श्रावण मास तक वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके लिए जौनपुर की तरफ से जाने वाली रोडवेज बसें जेपी मेहता इंटर कॉलेज में खड़ी होगी। पुन: वहीं से वापस आएंगी।
विज्ञापन