फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2022 first Monday varanasi kashi vishwanath dham devotees reaching Baba Darbar from Ganga dwar for first time

Sawan 2022: सावन के पहले सोमवार पर काशीपुराधिपति की नगरी बम-बम, बाबा दरबार में दर्शनार्थियों का बना रिकॉर्ड

Mon, 18 Jul 2022 03:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Jul 2022 03:04 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को गंगधार से बाबा दरबार एकाकार नजर आ रहा है। जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। आस्था की डगर पर समर्पण और विश्वास लेकर भक्तों का कारवां बाबा की नगरी में हर तरफ से निकला।

विज्ञापन
Sawan 2022 first Monday varanasi kashi vishwanath dham devotees reaching Baba Darbar from Ganga dwar for first time
काशी विश्वनाथ धाम, ललिता घाट पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के पहले सोमवार पर काशी पुराधिपति की नगरी हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान है। हर-हर, बम-बम के बोल संग गूंजती कांवड़ियों की बोली के साथ आस्थावानों की टोली लगातार आगे बढ़ रही है। कोरोना के कारण दो साल बाद सावन की रौनक लौटी है।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक करीब तीन लाख भक्तों ने बाबा दरबार में मत्था टेका है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।  मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन के पहले सोमवार पर छह लाख से अधिक शिवभक्तों के आने की संभावना है। भक्तों को श्री काशी विश्वनाथ का झांकी दर्शन ही मिल रहा है। जलाभिषेक गर्भगृह के बाहर लगे अरघे से ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धा, आस्था और  उमंग की हिलोरें के साथ भक्तिभाव से श्रद्धालु आदि विश्वेश्वर का जलाभिषेक कर रहे हैं।  सावन में पहली बार शिवभक्त गंगद्वार से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंच रहे हैं। तेज धूप के बीच ललिता घाट पर लंबी कतार लगी है। इसके अलावा कैथी मार्केंडय मंदिर, सारनाथ स्थित सारंगदेव महादेव, गौरी केदारेश्वर, महामृत्युंजय, जागेश्वर महादेव, शूल टंकेश्वर, तिल भांडेश्वर, बैजनत्था मंदिर, रामकुंड स्थित रामेश्वर महादेव समेत अन्य शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरफ बोल बम और हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे गूंज रहे हैं। रविवार शाम से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए कतारें लगना शुरू हो गई थी। सभी शिवभक्त मंगला आरती की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिससे उनके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट खुलें और जिलाभिषेक कर दर्शन करें। मंगला आरती होते ही दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो अनवरत जारी है।

बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए रेड कार्पेट

Sawan 2022 first Monday varanasi kashi vishwanath dham devotees reaching Baba Darbar from Ganga dwar for first time
सावन में पहली बार ललिता घाट पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

बीते 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया था और उसके बाद यह पहला सावन है जब देश भर से कांवड़िए बाबा के धाम जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछाया गया है।

चितरंजन पार्क में कांवड़ियों के लिए शिविर की शुरुआत भी हो गई है। कांवड़ियों की कतार गेट नंबर एक ढुंढिराज गणेश से होते हुए बांसफाटक से आगे गोदौलिया तक लगी है। ललिता घाट से बाबा दरबार तक कतार लगी है। 

घर से आधे घंटे पहले निकलें, रूट डायवर्जन जरूर देखें

Sawan 2022 first Monday varanasi kashi vishwanath dham devotees reaching Baba Darbar from Ganga dwar for first time
ललिता घाट पर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

सावन के पहले सोमवार पर शहर में कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए डायवर्जन है। घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन जरूर देखें। बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले मार्गों को नो व्हीकल जोन किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार मैदागिन-गौदोलिया-सोनारपुरा चौराहा, गुरुबाग-रामापुरा-बेनिया तिराहा, रवींद्रपुरी स्थित ब्राडवे होटल तिराहा-सोनारपुरा-गोदौलिया और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

मंगलवार की सुबह आठ बजे तक इन रूटों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं है। सिर्फ पैदल ही लोग आवाजाही कर रहे हैं। मार्कंडेय महादेव धाम में जलाभिषेक को देखते हुए कैथी तिराहे पर धाम से तीन किलोमीटर दूर बैरिकेडिंग करते हुए रविवार शाम से ही सभी वाहनों को रोक दिया गया। श्रद्धालु पैदल ही मंदिर व गंगा घाट तक जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed