फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan 2021 Fourth monday: Kashi vishwanath adornment will be by Rudraksh devotees are already gathering in queue for darshan

बाबा का होगा रुद्राक्ष श्रंगार: सावन के अंतिम सोमवार को रुद्राक्ष से सजेगा काशी विश्वनाथ का दरबार, दर्शन को भक्तों की अभी से उमड़ रही भीड़

Sun, 15 Aug 2021 09:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Aug 2021 09:52 AM IST
सार

अंतिम सोमवार पर रुद्राक्ष से बाबा का दरबार सजाया जाएगा। सावन के सोमवार को दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ अभी से लगना शुरू हो गई है। भक्तों को बाबा के रुद्राक्ष का प्रसाद दिया जाएगा।

विज्ञापन
Sawan 2021 Fourth monday: Kashi vishwanath adornment will be by Rudraksh devotees are already gathering in queue for darshan
सावन के चौथे सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रृंगार किया जाएगा (फोटो- सावन 2020 चौथा सोमवार)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया जाएगा। इसमें रुद्राक्ष के दाने से बाबा की झांकी सजाई जाएगी। मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष से सजाया जाएगा। इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरित किया जाता है।

विज्ञापन


सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर में शनिवार से ही शहर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सावन के शनिवार को बाबा विश्वनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछाया गया है।
विज्ञापन


काशी पुराधिपति का दरबार अपने भक्तों के लिए सजधज कर तैयार हो गया है। सोमवार की भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर में दर्शन पूजन आरंभ हो जाएगा। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए मंदिर प्रशासन द्वारा सभी प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग करने की व्यवस्था की गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करना होगा।

मंदिर में न लेकर आएं कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, पेन, घड़ी, पेन ड्राइव आदि को लेकर मंदिर में न आएं। इससे दर्शन में परेशानी होगी। दूसरा मंदिर परिसर में किसी विग्रह, दीवार या रेलिंग को स्पर्श करने से बचें। 

छह घंटे पर होगा सैनिटाइजेशन
मंदिर परिसर को हर 6 घंटे पर सैनिटाइज किया जाएगा। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ  की टीम भी तैनात रहेगी। पेयजल से लेकर खोया पाया केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय बनवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed