{"_id":"5f1eb29d8ebc3e63db11b168","slug":"sawan-2020-fourth-monday-devotees-returned-to-rameshwar-mahadev-temple-outside-after-close-and-police-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन के चौथे सोमवार को रामेश्वर महादेव मंदिर पर पुलिस का पहरा, मंदिर के बाहर मत्था टेक वापस लौटे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के चौथे सोमवार को रामेश्वर महादेव मंदिर पर पुलिस का पहरा, मंदिर के बाहर मत्था टेक वापस लौटे भक्त
Mon, 27 Jul 2020 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
रामेश्वर महादेव मंदिर पर सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पंचक्रोशी तीर्थ का तीसरा पड़ाव स्थल रामेश्वर तीर्थ धाम पर सावन के चौथे सोमवार को भी पुलिस का पहरा रहा। इसके चलते शिवभक्तों को न तो जलाभिषेक और न ही दर्शन का अवसर मिला।
विज्ञापन
मजबूत पुलिस के पहरे के बाद भी शिवभक्तों ने हर-हर महादेव व बम-बम महादेव के बैरियर से ही उद्घोष किया। मंदिर में घंटे बजने की आवाज न आने से सावन में गुलजार रहने वाले रामेश्वर तीर्थ धाम में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
मंदिर में सुबह शाम की आरती में ही घंटे की आवाज सुनकर स्थानीय भक्तजन संतोष कर रहे हैं। मंदिर के महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा व रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण काल में जारी नियमों का पालन करते हुए मंदिर बंद रखा गया है।
विज्ञापन
रविवार को मंदिर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह प्रभारी चौकी रामेश्वर अंजनी मिश्रा, उप निरीक्षक अजय गौंड ने मंदिर पुजारी अन्नू तिवारी से जानकारी ली। एलआईयू विभाग की टीम ने भी जायजा लिया।