फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Save Soil Campaign of Sadhguru Jaggi Vasudev reached Kashi from Coimbatore bike rally from BHU IIT

Save Soil Campaign: कोयंबटूर से काशी पहुंची सद्गुरु जग्गी वासुदेव की मुहिम, बीएचयू आईआईटी से निकली बाइक रैली

Sun, 03 Jul 2022 01:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Jul 2022 01:19 PM IST
सार

 'राइड फॉर सॉइल'  मुहिम के तहत बाइक रैली बीएचयू आईआईटी के लिंबडी हॉस्टल से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई गई।  बाइक रैली प्रयागराज, प्रतापगढ़ और जौनपुर समेत पांच जिलों में जाएगी और लोगों को मिट्टी बचाओ अभियान के प्रति जागरूक करेगी। 

विज्ञापन
Save Soil Campaign of Sadhguru Jaggi Vasudev reached Kashi from Coimbatore bike rally from BHU IIT
बीएचयू आईआईटी से निकली बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की मिट्टी बचाओ अभियान के तहत जर्नी टू सेव सॉयल की टीम वाराणसी पहुंची। रविवार सुबह बीएचयू आईआईटी से बाइक रैली निकाली गई। लिंबडी हॉस्टल से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई गई।  'राइड फॉर सॉइल'  मुहिम के तहत बाइक रैली प्रयागराज, प्रतापगढ़ और जौनपुर समेत पांच जिलों में जाएगी और लोगों को मिट्टी बचाओ अभियान के प्रति जागरूक करेगी।

विज्ञापन


देर शाम बाइक रैली वापस बीएचयू पहुंचेगी। तमिलनाडू के कोयंबटूर से 24 जून को  112 फीट ऊंचे आदियोगी की प्रतिमा से शुरू हुई यह यात्रा करीब 30 हजार किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। इस मुहिम के तहत रविवार सुबह 18 बाइकर्स आईआईटी बीएचयू से लोगों को जागरूक करने निकले।
विज्ञापन


इससे पहले राइड फॉर सॉइल के वॉलेंटियर मनदीप ने कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य पर काम करने की जरूरत है। मिट्टी की लगातार कम हो रही उपजाऊ क्षमता को रोकने के साथ कृषि गतिविधि को और अधिक मिट्टी के अनुकूल बनाने का काम करना चाहिए। इसका उद्देश्य मिट्टी की गंभीर स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed